• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Black Shark 3 में तीन रियर कैमरे और मैगनेटिक चार्जिंग कनेक्टर होने की जानकारी

Black Shark 3 में तीन रियर कैमरे और मैगनेटिक चार्जिंग कनेक्टर होने की जानकारी

Black Shark 3 हैंडसेट 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। लेकिन यह अभी भी साफ नहीं है कि मैगनेटिक चार्जिंग पोर्ट भी इसी स्पीड के साथ चार्ज करेगा या फिर यह 65 वॉट चार्जिंग स्पीड टाइप-सी पोर्ट तक ही सीमित है।

Black Shark 3 में तीन रियर कैमरे और मैगनेटिक चार्जिंग कनेक्टर होने की जानकारी
ख़ास बातें
  • Black Shark 3 में 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरज होने का दावा
  • ब्लैक शार्क 3 की एक कथित तस्वीर Weibo पर शेयर
  • ब्लैक शार्क 3 तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन हो सकता है
विज्ञापन
Black Shark इन दिनों अपने नए गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 3 के प्रचार-प्रसार में लगी हुई है। चीन में अधिकारिक तौर पर यह फोन Tencent Black Shark 3 के नाम से जाना जाएगा। अब तक कंपनी ने फोन के कई टीजर्स भी ज़ारी किये हैं। अब Xiaomi के सीईओ ली जून ने इस डिवाइस का एक छोटा प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फोन का नया मैगनेटिक चार्जिंग कनेक्टर दिख रहा है। बता दें कि ब्लैक शार्क में शाओमी का निवेश है। ली जून ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर फोन का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। अनुवाद से पता चला है कि डिवाइस के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हेडफोन जैक दिया जाएगा। वहीं, बेंचमार्किंग साइट Antutu ने अपने Weibo अकाउंट पर ब्लैक शार्क 3 के कथित स्पेसिफिकेशन साझा किए हैं।

ली जून द्वारा शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में 'Tencent Games' की ब्रांडिंग फोन के पिछले हिस्से पर नज़र आ रही है। यहीं पर फोन में मैगनेटिक कनेक्टर भी लगाया गया है। यह तो पहले से जानते हैं कि Black Shark 3 हैंडसेट 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। लेकिन यह अभी भी साफ नहीं है कि मैगनेटिक चार्जिंग पोर्ट भी इसी स्पीड के साथ चार्ज करेगा या फिर यह 65 वॉट चार्जिंग स्पीड टाइप-सी पोर्ट तक ही सीमित है। फोन के पिछले हिस्से पर दिया मैगनेटिक कनेक्टर गेम खेलते वक्त फोन असानी से चार्ज करने की सुविधा देगा। ब्लैक शार्क ने भी अपने Weibo अकाउंट पर मैगनेटिक चार्जर का टीज़र ज़ारी किया है।

Antutu बेंचमार्क द्वारा साझा किए गए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, इस गेमिंग फोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरज है। Antutu ने यह भी जानकारी दी कि MBU-AO कोडनेम वाले ब्लैक शार्क 3 को बेंचमार्किंग ऐप पर 612651 स्कोर मिला। यह किसी स्मार्टफोन का अब तक का सबसे बेहतरीन स्कोर है। Antutu के अनुसार इस फोन में एंड्रॉयड 10 होगा।

एक टिप्सटर ने ब्लैक शार्क 3 की एक कथित तस्वीर Weibo पर शेयर की है। तस्वीर से फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप की ओर इशारा मिलता है। यह कैमरा सेटअप ट्रांयगुलर मॉड्यूल में दिया हुआ है।

ब्लैक शार्क 3 को 3 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। अब तक यह साफ हो गया है कि इस फोन में 270Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 90 हर्ट्ज डिस्प्ले, 4,720 एमएएच बैटरी, यूएफएस 3.0 स्टोरेज, LPDDR5 रैम और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और एड्रेनो 650 जीपीयू होगा। हालांकि, भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »