तूफानी प्रोसेसर से लैस ये पांच स्मार्टफोन देंगे आपके अनुभव को और रफ्तार

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जुलाई 2016 15:59 IST
फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां इनके साथ कुछ नया करने की कोशिश करती हैं। उदाहरण के तौर पर प्रोसेसर को ही ले लीजिए। इस साल ज्यादातर फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए गए हैं। वैसे, क्वालकॉम ने स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर को भी लॉन्च कर दिया है, लेकिन अभी तक यह किसी फोन का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

भारतीय मार्केट में भी स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस कई स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं। तूफानी प्रोसेसर से लैस इन स्मार्टफोन में आपके लिए कौन सा है बेहतर? आइए यह जानने की कोशिश करते हैं।

ध्यान रहे कि हमने इस सूची में उन्हीं फोन को शामिल किया है जिन्हें गैजेट्स 360 द्वारा रिव्यू किया गया है।

शाओमी मी5

शाओमी एमआई 5 भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 820 प्रोसेसर के साथ आधिकारिक तौर पर उपलब्ध पहला स्मार्टफोन था। रिव्यू के दौरान स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस शाओमी एमआई 5 की परफॉर्मेंस गजब की रही। हमें फोन को अनलॉक करने से लेकर ऐप के फटाफट खुलने और बंद होने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। फोन में हेवी गेम खेलना और वीडियो देखना भी आसान है। हालांकि, एमआई 5 गंभीर काम करते समय थोड़ा गर्म होता है। और चार्जिंग के समय भी फोन के रियर पर थोड़ी गर्माहट महसूस की जी सकती है।

एलजी जी5

Advertisement
एलजी जी5 भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलता है। यह भारत में इस पावरफुल प्रोसेसर से लैस सबसे महंगा स्मार्टफोन है। 4 जीबी रैम के साथ एलजी जी5 सबसे बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले स्मार्टफोन में शामिल होता है। बूटिंग से लेकर ऐप खोलने, गैम और भारी भरकम ऐप चलाने, वेबब्राउजर में कई टैब एक साथ खोलने पर भी फोन जबरदस्त काम करता है। मल्टीटास्किंग भी बेहतर होती है और आप एक बार में बिना किसी परेशानी के कई ऐप में एक साथ काम कर सकते हैं।

बेचमार्क टेस्ट में एलजी जी5 ने काफी अच्छे आंकड़े बटोरे। फोन गेम खेलते या ज्यादा इस्तेमाल के समय थोड़ा गर्म होता है लेकिन इस्तेमाल करने में सुविधाजनक ही रहता है।
Advertisement

ले मैक्स 2

ले मैक्स 2 की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। इस तरह से यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस मार्केट में उपलब्ध सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। हमने रिव्यू में पाया कि ले मैक्स 2 आम इस्तेमाल के कामों को आसानी से पूरा करता है। इसका श्रेय सीपीयू और ढेर सारे रैम को जाता है। गेम खेलते वक्त और 4के रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान हैंडसेट के गर्म हो जाने की शिकायत मिली।
Advertisement

वनप्लस 3

वनप्लस 3 में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 6 जीबी रैम। अभी तक हमारे द्वारा स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस रिव्यू किए गए स्मार्टफोन में वनप्लस 3 एक पावरहाउस साबित होता है। गेम खेलने से लेकर वेब पेज लोड होने तक, ऐप खोलने से लेकर तस्वीरें लेने तक, सब कुछ बेहद अच्छे से काम करता है। 6 जीबी रैम के साथ फोन की परफॉर्मेंस शानदार रहती है। फोन में गर्म होने और किसी तरह ही परफॉर्मेंस को लेकर कोई परेशानी नहीं होती है और भारी भरकम काम करते समय भी फोन अच्छे से काम करता है।

बात करें बेंचमार्क आंकड़ों की तो वनप्लस 3 ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से कुछ रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हमारे द्वारा अब तक इस्तेमाल किए सबसे पावरफुल एंड्रॉयड स्मार्टफोन में वनप्लस 3 सबसे बेहतर फोन है।

एचटीसी 10

हमारी रिव्यू प्रक्रिया के दौरान एचटीसी 10 स्मार्टफोन में हमें शायद ही कोई समस्या दिखी। सामान्य इस्तेमाल के समय फोन गर्म नहीं होता है लेकिन कैमरे के इस्तेमाल के समय फोन गर्म होता है जिससे थोड़ी परेशानी होती है।

एचटीसी 10 को 52,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है जिससे यह सैमसंग गैलेक्सी एस7 (रिव्यू) और एलजी जी5 (रिव्यू) के साथ फ्लैगशिप कैटेगरी में शामिल हो जाता है। इतनी ऊंची कीमत के साथ, एचटीसी 10 से एक परफेक्ट फोन होने की उम्मीद की जाती है और फोन कुछ मामलों में फोन उम्मीद पर खरा भी उतरता है लेकिन कुछ जगह निराश भी करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Mobile, Android, Processor

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.