कम है बजट तो इन 8,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन पर करें विचार

हर बार की तरह, लिस्ट में हमने उन्हीं फोन को शामिल किया है जिनका रिव्यू गैज़ेट्स 360 ने किया है। हमने इस लिस्ट में एक साल से पुराने फोन को शामिल नहीं किया है। इसके अलावा हमने कुछ उन फोन की जानकारी भी दी है जिनका हमने विस्तृत रिव्यू नहीं किया है लेकिन हमने इनके साथ समय बिताया है। जानें 8,000 रुपये से कम में आने वाले इन फोन के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 सितंबर 2017 17:01 IST
नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपने बजट पहले से तय किया हुआ है? हमने आपके लिए 10,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन की एक लिस्ट बनाई थी। लेकिन इनमें से अधिकतर की कीमत 8,000 रुपये 10,000 रुपये के बीच है। अगर आपका बजट कम है, तो 8,000 रुपये कम वाले ये सबसे बेहतर फोन आपकी मदद करेंगे।

हर बार की तरह, लिस्ट में हमने उन्हीं फोन को शामिल किया है जिनका रिव्यू गैज़ेट्स 360 ने किया है। हमने इस लिस्ट में एक साल से पुराने फोन को शामिल नहीं किया है। इसके अलावा हमने कुछ उन फोन की जानकारी भी दी है जिनका हमने विस्तृत रिव्यू नहीं किया है लेकिन हमने इनके साथ समय बिताया है। जानें 8,000 रुपये से कम में आने वाले इन फोन के बारे में।
Advertisement

8,000 रुपये से कम कीमत में हमारे द्वारा चुने गए सबसे बेहतर स्मार्टफोन

8,000 रुपये से कम वाले फोन    गैज़ेट्स 360 रेटिंग
Advertisement
शाओमी रेडमी 4A                           8/10
माइक्रोमैक्स इवोक पावर                  7/10
Advertisement
कूलपैड मेगा 2.5डी                         6/10
इंटेक्स एलीट ई7                              6/10
कूलपैड मेगा 3                                6/10
Advertisement
 

1. शाओमी रेडमी 4ए
हमारे रिव्यू के मुताबिक, शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन, 8000 रुपये से कम कीमत वाली कैटेगरी के सबसे मजबूत दावेदार है। फोन छोटा और हल्का है। बैटरी लाइफ भी अच्छी है। कैमरा परफॉर्मेंस हालांकि, ख़राब है लेकिन इस कीमत वाले सभी फोन की यही हालत है।
Advertisement

5 इंच वाले इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। बैटरी 3120 एमएएच है और इसमें 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज व 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है।


2. माइक्रोमैक्स इवोक पावर
अप्रैल में रिलीज़ हुआ माइक्रोमैक्स इवोक पावर की कीमत 6,999 रुपये है। और कीमत के लिहाज़ से हमने इसे अपने रिव्यू के दौरान एक अच्छा फोन पाया। वहीं फोन के कैमरे ने निराश किया। लेकिन अच्छी बैटरी लाइफ और एक शानदार डिज़ाइन इसे एक बेहतर फोन बनाते हैं।

फोन में 5 इंच एचडी-रेड डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन, बड़ी 4000 एमएएच बैटरी है। इस फोन में 2 जीबी रैम और एक 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 16 जीबी स्टोरेज है। 8,000 रुपये से कम कीमत वाले सबसे बेहतर वाले फोन में यह एक शानदार चुनाव है।

3. कूलपैड मेगा 2.5डी
एक बेहतर डिज़ाइन, शानदार बैटरी लाइफ और एक बैटरी है जो बेहद जल्दी चार्ज हो जाती है। हमारे रिव्यू में कूलपैड मेगा 2.5डी दिखने में अच्छा है, लेकिन इंटरफेस जटिल है और तस्वीरें बेहद औसत है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इस लिस्ट में शामिल दो 3 जीबी रैम फोन में से यह एक है। कूलपैड मेगा 2.5डी 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर व 16 जीबी स्टोरेज है। बैटरी 2500 एमएएच है, लेकिन 8,000 रुपये से कम कीमत वाले दूसरे फोन जितनी बेहतरीन बैटरी लाइफ नहीं मिलती।

4. इंटेक्स एलीट ई7
7,999 रुपये में लॉन्च हुआ इंटेक्स एलीट ई7 कैमरा डिपार्टमेंट में निराश करता है, लेकिन इसमें एक बड़ी बैटरी है। बता दें कि हमारे रिव्यू में फोन की बैटरी लाइफ़ अच्छी रही। यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड वर्ज़न पर चलता है।

फोन में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है और एंड्रॉयड 7.0 पर चलता है। इसमें 5.2 इंच डिस्प्ले है जो एचडी-रेडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है और इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है और इसमें एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

5. कूलपैड मेगा 3
कूलपैड मेगा 3 में अच्छा डिस्प्ले और डिज़ाइन है, लेकिन शानदार स्पेसिफिकेशन के अलावा हमारे रिव्यू में पता चला कि परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती थी। फोन का कैमरा भी बेहद औसत है, लेकिन बैटरी लाइफ बढ़िया है और 8,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन की लिस्ट में यह अच्छा विकल्प है।

इस फोन में एक 5.50 इंच डिस्प्ले है जो एचडी-रेडी रिज़ॉल्यूशन से लैस है। फोन में एक 8 मेगापिक्सल कैमरा है। इसमें 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है।

8,000 रुपये से कम कीमत में ये पांच सबसे बेहतर फोन हैं जो हमने चुने। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि अगर आपका बज़ट थोड़ा ज़्यादा हो सकता है तो आपको निश्चित तौर र 10,000 रुपये से कम कीमत वाले बेहतर फोन वाली लिस्ट देखनी चाहिए। इसके अलावा, इस बजट में दो और फोन हैं जिनका रिव्यू हमने अभी तक नहीं किया है लेकिन निश्चित तौर पर इनका ज़िक्र करना जरूरी है। इनमें पहला है शाओमी रेडमी 4 का 2 जीबी वेरिएंट। बता दें कि गैज़ेट्स 360 ने शाओमी रेडमी 4 का रिव्यू किया है, लेकिन हमने 3 जीबी वेरिएंट को टेस्ट किया था जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। अगर बजट समस्या नहीं है तो, रेडमी 4 बड़ी बैटरी लाइफ और थोड़े ज़्यादा बेहतर प्रोसेसर के साथ रेडमी 4ए का एक अच्छा विकल्प है।

इसके अलावा एक और फोन मोटोरोला मोटो ई4 भी है जिसके बारे में आप विचार कर सकते हैं, हालांकि हमने इसका रिव्यू नहीं किया है। 8,450 रुपये में उपलब्ध यह फोन दिखने में अच्छा है और इसमें नियर-स्टॉक अनुभव मिलेगा। हमने थोड़े समय के लिए यह फोन इस्तेमाल किया और यह हमें पसंद आया। लेकिन विस्तृत रिव्यू प्रक्रिया ना होने के चलते, हमने इसे मुख्य लिस्ट में शामिल नहीं किया है।

ये वो स्मार्टफोन हैं जिनके बारे में हमें लगता है कि बाज़ार में 8,000 रुपये से कम में सबसे बेहतर हैं। अगर हम इस लिस्ट में कोई फोन शामिल करने से चूक गए हैं तो नीचे कमेंट के जरिए हमें और दूसरे पाठकों को बताएं। और अगर आपने इनमें से कोई फोन इस्तेमाल किया है तो हमारे साथ साझा करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.