आसुस ने लॉन्च किया ज़ेनफोन पेगासुस 3 स्मार्टफोन, जानें खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 जून 2016 12:40 IST
आसुस ने पेगासुस सीरीज का अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन पेगासुस 3 चीन में लॉन्च कर दिया है। आसुस ज़ेनफोन पेगासुस 3 स्मार्टफोन का 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) में मिलेगा। चीन में इस फोन को गोल्ड कलर वेरिएंट में आसुस के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से इस फोन को खरीदा जा सकता है। फोन के चीन से बाहर उपलब्ध होने को लेकर फिलहाल आसुस ने कोई जानकारी नहीं दी है।

अब बात आसुस ज़ेनफोन पेगासुस 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की, इस फोन में 5.2 इंच (720 x 1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। मेटल बॉडी से बने इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 64-बिट प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ आने वाले इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

डुअल सिम सपोर्ट वाले आसुस के इस नए फोन में 5पी लेंस, अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में रियर पर फिगंरप्रिंट सेंसर है। 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। जिसका मतलब है कि यूज़र को दूसरी सिम या माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का चुनाव करना होगा।

आसुस ज़ेनफोन पेगासुस 3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेनयूआई 3.0 स्किन दी गई है। फोन का डाइमेंशन 149.5×73.7×8.55 मिलीमीटर है। 4जी वीओएलटीई के अलावा यह फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस जैसे फीचर सपोर्ट करता है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  2. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  3. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  4. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  5. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  6. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  7. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  8. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  9. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.