आसुस ने लॉन्च किया ज़ेनफोन पेगासुस 3 स्मार्टफोन, जानें खूबियां

आसुस ने लॉन्च किया ज़ेनफोन पेगासुस 3 स्मार्टफोन, जानें खूबियां
विज्ञापन
आसुस ने पेगासुस सीरीज का अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन पेगासुस 3 चीन में लॉन्च कर दिया है। आसुस ज़ेनफोन पेगासुस 3 स्मार्टफोन का 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) में मिलेगा। चीन में इस फोन को गोल्ड कलर वेरिएंट में आसुस के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से इस फोन को खरीदा जा सकता है। फोन के चीन से बाहर उपलब्ध होने को लेकर फिलहाल आसुस ने कोई जानकारी नहीं दी है।

अब बात आसुस ज़ेनफोन पेगासुस 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की, इस फोन में 5.2 इंच (720 x 1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। मेटल बॉडी से बने इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 64-बिट प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ आने वाले इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले आसुस के इस नए फोन में 5पी लेंस, अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में रियर पर फिगंरप्रिंट सेंसर है। 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। जिसका मतलब है कि यूज़र को दूसरी सिम या माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का चुनाव करना होगा।

आसुस ज़ेनफोन पेगासुस 3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेनयूआई 3.0 स्किन दी गई है। फोन का डाइमेंशन 149.5×73.7×8.55 मिलीमीटर है। 4जी वीओएलटीई के अलावा यह फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस जैसे फीचर सपोर्ट करता है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »