Asus ZenFone Max Pro M2 आ रहा है 11 दिसंबर को, तस्वीर लीक

Asus ZenFone Max Pro M2 को 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Asus ने जानकारी दी है कि इस फोन से 11 दिसंबर को इंडोनेशिया में पर्दा उठेगा।

Asus ZenFone Max Pro M2 आ रहा है 11 दिसंबर को, तस्वीर लीक
ख़ास बातें
  • गूगल प्ले कंसोल के डिवाइस कैटलॉग में तस्वीर साझा
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 6 जीबी रैम हो सकते हैं ZenFone Max Pro M2 में
  • डिस्प्ले नॉच और ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन होने की पुष्टि हुई
विज्ञापन
Asus ने इस साल ही अपने बेहद ही लोकप्रिय स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Pro M1 को लॉन्च किया था। देखा जाए तो यह हैंडसेट बजट सेगमेंट के मजबूत दावेदारों में से एक रहा है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि मार्केट में इसके अपग्रेड Asus ZenFone Max Pro M2 को 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Asus ने जानकारी दी है कि इस फोन से 11 दिसंबर को इंडोनेशिया में पर्दा उठेगा। याद रहे कि ZenFone Max Pro M1 को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया था। लेकिन इस बार इंडिया लॉन्च के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Asus Indonesia ने ट्विटर पर जानकारी दी कि जेनफोन मैक्स प्रो एम2 को 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस डिवाइस के गेमिंग फोन होने का दावा किया है जो एक तरह से पावरफुल स्पेसिफिकेशन की ओर इशारा है। इसके अलावा हैंडसेट में हीट डाइसिपेशन टेक्नोलॉजी होने की बात की गई है। और कई जानकारी नहीं मिल पाई है। फोन की कम रिजॉल्यूशन वाली ग्राफिक्स से बनी तस्वीर भी सामने आई है। इसे गूगल प्ले कंसोल के डिवाइस कैटलॉग में साझा किया गया है। लिस्टिंग में Asus ZenFone Max Pro M2 नाम के  अलावा ASUS_X01BD_1 मॉडल नंबर का ज़िक्र है। रेंडर में डिवाइस का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। इससे हैंडसेट में डिस्प्ले नॉच और ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन होने की पुष्टि हुई है। तस्वीर के बारे में जानकारी सबसे पहले XDA डेवलपर्स द्वारा दी गई। याद रहे कि Asus ZenFone Max Pro M1 में कोई डिस्प्ले नॉच नहीं है। इसमें पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Google Play Console की लिस्टिंग से कुछ स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हुए हैं। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 6 जीबी रैम के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि इस लिस्टिंग में एक चेतावनी भी है जो स्पेसिफिकेशन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने की ओर इशारा है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, ZenFone ZB634KL ऊर्फ ZenFone Max Pro M2 जल्द ही लॉन्च हो सकता है वो भी तीन रियर कैमरे के साथ। ZB634KL के साथ कंपनी द्वारा ZB632KL मॉडल लाने की भी जानकारी सामने आई। यह असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 का ही वेरिएंट होगा। इसके अलावा ZB631KL तीन रियर कैमरों वाला वेरिएंट होगा। इसके अलावा ZB633KL मॉडल नंबर वाला हैंडसेट असूस जे़नफोन मैक्स एम2 के नाम से मार्केट में आ सकता है।  ZenFone Max Pro M2 ZB631KL में 6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 4 जीबी रैम, 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने की संभावना है। वहीं, ZenFone Max M2 ZB633KL के भी स्पेसिफिकेशन लगभग यही होंगे। सिर्फ डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »