Asus ZenFone Max Pro M1 को मिला यह एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर अपडेट

Asus ZenFone Max Pro M1 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है। अगस्त 2018 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच इस अपडेट का हिस्सा है। जानकारी दी गई है कि इस अपडेट को अलग-अलग बैच में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अगस्त 2018 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे हैं
  • अगस्त 2018 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच इस अपडेट का हिस्सा है
  • ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 का सबसे पावरफुल वेरिएंट 14,999 रुपये का है
Asus ZenFone Max Pro M1 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है। अगस्त 2018 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच इस अपडेट का हिस्सा है। जानकारी दी गई है कि इस अपडेट को अलग-अलग बैच में जारी किया जाएगा। यह असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के यूज़र को फर्मवेयर ओवर द एयर पैकेज के तौर पर मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि ताज़ा अपडेट जारी करने से कुछ दिन पहले ही कंपनी ने ZenFone Max Pro M1 का 6 जीबी रैम वेरिएंट भारत में बेचना शुरू किया था। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 का 3 जीबी रैम वेरिएंट 10,999 रुपये में बेचा जाता है। इसका सबसे पावरफुल वेरिएंट 14,999 रुपये का है जो 6 जीबी रैम के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की सीधी भिड़ंत Redmi Note 5 Pro से है।

अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच आ जाने के बाद फोन में मौज़ूद सिक्योरिटी से संबंधित कमियां दूर हो जाएंगी। इसके अलावा Asus ZenTalk फोरम के एक पोस्ट में लिखा गया है कि अगस्त महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने के अलावा फोन का एनएफसी फंक्शन बेहतर हो गया है। गौर करने वाली बात है कि भारत में बेचे जाने वाला ZenFone Max Pro M1 मॉडल एनएफसी के साथ नहीं आता है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको बताया, यह अपडेट असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के सभी वेरिएंट के लिए है। इसे फेज़ के आधार पर जारी किया जा रहा है। आप चाहें तो Settings > System > System update में जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।


Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ZenFone Max Pro M1 के तीन वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। तीसरे वेरिेएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

अब बात इस फोन की एक और खासियत की। Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 6 जीबी रैम वेरिएंट का कैमरा सेटअप अलग है। इसमें 16 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है और यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
Advertisement

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, August Android security update

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.