Asus Zenfone Max की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

ताइवान की स्मार्टफोन कंपनी असूस ने अपने ज़ेनफोन मैक्स (ज़ेडसी550केएल) स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। असूस ज़ेनफोन मैक्स (ज़ेडसी550केएल) इससे पहले 8,999 रुपये में मिल रहा था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2017 12:27 IST
ताइवान की स्मार्टफोन कंपनी असूस ने अपने ज़ेनफोन मैक्स (ज़ेडसी550केएल) स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। असूस ज़ेनफोन मैक्स (ज़ेडसी550केएल) इससे पहले 8,999 रुपये में मिल रहा था। लेकिन अब कंपनी ने जानकारी दी है कि 1,000 रुपये की कटौती के साथ यह स्मार्टफोन 7,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को पिछले साल मई में भारत में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

ज़ेनफोन मैक्स (जे़डसी550केएल) में पुराने वेरिएंट की तरह 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है।

ज़ेनफोन मैक्स के नए वेरिएंट में भी 5000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी ने बताया है कि इस डिवाइस का इस्तेमाल पावर बैंक के तौर पर भी किया जा सकता है। हैंडसेट की बैटरी नॉन-रीमूवेबल है। कंपनी का दावा है कि ज़ेनफोन मैक्स की बैटरी 38 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देगी और 3जी नेटवर्क पर 37.6 घंटे तक का टॉक टाइम।

इस डुअल-सिम हैंडसेट में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस,  ग्लोनास, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं। ज़ेनफोन सीरीज के अन्य हैंडसेट की तरह यह भारतीय एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Decent performance
  • Android 6.0 preinstalled
  • Good camera
  • Bad
  • Low-resolution screen
  • No fingerprint sensor
  • ZenUI can be intrusive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.