Asus ZenFone 7 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम

‘asus ZF' पिछले साल लॉन्च हुए Asus ZenFone 6/ Asus 6Z का अपग्रेड वर्ज़न होगा। याद दिला दें, असल में असूस ज़ेनफोन 6 नाम का यह स्मार्टफोन भारत में Asus 6Z नाम के साथ जून में लॉन्च हुआ था, क्योंकि कंपनी को कानूनी तौर पर भारत में ज़ेन या फिर ज़ेनफोन ब्रांडिंग का इस्तेमाल करने की इज़ाजत नही हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 जून 2020 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 7 या Asus 7Z हो सकता है स्मार्टफोन का नाम
  • Asus का फोन ‘asus ZF' कोडनेम के साथ लिस्ट
  • असूस का यह फोन 16 जीबी रैम के साथ लिस्ट

Asus 6Z की खासियत है मोटराइज्ड कैमरा मॉड्यूल

Asus ZenFone 7 या फिर 7Z कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के काफी हद तक स्पेसिफिकेशन ZenFone 6/ Asus 6Z जैसे ही हैं, जो पिछले साल लॉन्च किया गया था। बेंचमार्किंग वेबसाइट पर Asus का फोन ‘asus ZF' कोडनेम के साथ लिस्ट है, माना जा रहा है कि यह ZenFone 7 या फिर 7Z स्मार्टफोन हो सकता है। लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 से लैस होगा। इसके अलावा फोन में 16 जीबी तक का रैम भी दिया जाएगा।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, ‘asus ZF' कोडनेम वाले इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जबकि लिस्टिंग में प्रोसेसर के नाम का उल्लेख साफतौर से नहीं किया गया है, लेकिन मदरबोर्ड पर दिया गया ‘kona' शब्द स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का ही कोडनेम है। लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि फोन में 16 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 दिया जाएगा। लिस्टिंग में स्कोर की बात करें, तो ‘asus ZF' का सिंगल-कोर स्कोर 973 है और मल्टी-कोर स्कोर 3346 है।

गीकबेंच लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर अभिषेक यादव ने दी, हालांकि Gadgets 360 ने भी स्वतंत्र रूप से इसकी जांच की है।

टिप्सटर के अनुसार, यह फोन Asus ZenFone ZF या फिर ZenFone 7Z हो सकता है। इसे ग्लोबली Asus ZenFone 7 के नाम से भी जाना जा सकता है। फिलहाल के लिए असूस के अगले ज़ेनफोन से संबंधित केवल यही जानकारी उपलब्ध हो पाई है। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने खुद से ज़ेनफोन 7 से संबंधित यह जानकारी साझा नहीं की है, बल्कि क्वालकॉम प्रेस के फरवरी के नोट में खुलासा हुआ था कि ज़ेनफोन 7 स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा।
Advertisement

‘asus ZF' को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह पिछले साल लॉन्च हुए Asus ZenFone 6/ Asus 6Z का अपग्रेड वर्ज़न होगा। याद दिला दें, असल में असूस ज़ेनफोन 6 नाम का यह स्मार्टफोन भारत में Asus 6Z नाम के साथ जून में लॉन्च हुआ था, क्योंकि कंपनी को कानूनी तौर पर भारत में ज़ेन या फिर ज़ेनफोन ब्रांडिंग का इस्तेमाल करने की इज़ाजत नही हैं।
Advertisement
 

Asus 6Z स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6.40 इंच डिस्प्ले से लैस था। इस फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। असूस 6ज़ेड की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इस फोन का स्टैंडआउट फीचर है मोटराइज्ड कैमरा मॉड्यूल, जिसे फ्रंट कैमरे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए फ्लिप किया जा सकता है और सेल्फी ली जा सकती है। फोन के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus ZenFone 7, Asus ZenFone 7Z, Asus ZenFone 6, Asus 6z
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.