Asus ZenFone 6 से 14 मई 2019 को उठ सकता है पर्दा

Asus ने एक मैगजीन में अपने आगामी स्मार्टफोन ZenFone 6 को लेकर एक विज्ञापन दिया है।

Asus ZenFone 6 से 14 मई 2019 को उठ सकता है पर्दा

Photo Credit: Lowyat.net

Asus ZenFone 6 से 14 मई 2019 को उठ सकता है पर्दा

ख़ास बातें
  • 14 मई 2019 को स्पेन में उठ सकता है Asus ZenFone 6 से पर्दा
  • Asus ZenFone 5Z का अपग्रेड हो सकता है असूस जे़नफोन 6
  • Asus ZenFone 6 हो सकता है बेजल-लेस डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन
विज्ञापन
बार्सिलोना में आयोजित MWC 2019 के दौरान जहां एक ओर हैंडसेट निर्माता कंपनियां अपने नए-नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर Asus ने एक मैगजीन में अपने आगामी स्मार्टफोन ZenFone 6 को लेकर एक विज्ञापन दिया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Asus ने अभी तक ZenFone 6 को लेकर ना ही कोई मीडिया इनवाइट भेजे हैं और ना ही पोस्ट टीजर या कोई आधिकारिक घोषणा की है। ZenFone 5Z का अपग्रेड वर्जन हो सकता है ZenFone 6। भारत में असूस जे़नफोन 5जे़ड को बेचा जाता है।

वेबसाइट Lowyat की रिपोर्ट में मैगजीन में दिखे विज्ञापन की तस्वीर सामने आई है। विज्ञापन से यह जानकारी सामने आई है कि ZenFone 6 सीरीज़ को स्पेन के वालेंसिया में 14 मई 2019 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च तारीख के अलावा विज्ञापन में असूस ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन की रूपरेखा को भी दर्शाया गया है। स्मार्टफोन में बिना नॉच वाले बेजल-लेस डिस्प्ले की झलक देखने को मिल रही है।

Asus ने ZenFone 6 से संबंधित फिलहाल कोई घोषणा या सोशल मीडिया पर टीज़र जारी नहीं किए हैं। MWC 2019 के दौरान केवल ZenFone 6 के लॉन्च तारीख का ही पता चला है, अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कंपनी कब अपने आगामी फोन से संबंधित टीज़र आदि को जारी करती है।

Asus ZenFone 5Z की भारत में कीमत 30,000 रुपये से कम है। याद करा दें कि, ZenFone 5Z में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था, उम्मीद है कि इसके अपग्रेड वर्जन में कंपनी स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। विज्ञापन में दिख रहे स्मार्टफोन की रूपरेखा से इस बात का पता चलता है कि कंपनी के आगामी फोन में नॉच या पंच-होल डिजाइन नहीं है तो ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी अपने इस हैंडसेट में Vivo V15 Pro की तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरे का इस्तेमाल कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus, Asus ZenFone 6, MWC 2019

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »