Asus ZenFone 5Z को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू

Asus ZenFone 5Z को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। गौर करने वाली बात है कि Asus ने कुछ हफ्ते पहले ही असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड को जनवरी 2019 के अंत तक एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की बात की थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2018 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 6.2 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड में
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आता है असूस का यह फोन
Asus ZenFone 5Z को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। गौर करने वाली बात है कि Asus ने कुछ हफ्ते पहले ही असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड को जनवरी 2019 के अंत तक एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की बात की थी। हालांकि, एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न को फिलहाल ताइवान में रिलीज किया गया है। अपडेट के साथ असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड को एंड्रॉयड पाई के अहम फीचर मिल जाएंगे। इसके अलावा कैमरा एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। ZenFone 5Z को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ZenUI 5.0 के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा यह स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है।

अपडेट के बारे में आधिकारिक जानकारी ZenTalk फोरम पर दी गई है। बताया गया है कि असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड (ज़ेडएस620केएल)  के लिए अपडेट को ताइवान में रोलआउट किया जा रहा है। अपडेट को फर्मवेयर ओवर द एयर पैकेज के तौर पर पेश किया जा रहा है। यह फेज़ के आधार पर मिलेगा। अपडेट को Settings > About > System Update में जाकर भी जांचा जा सकता है।
Advertisement

ज़ेनटॉक फोरम के चेंजलॉग से पता चला है कि अपडेट एंड्रॉयड पाई के अहम फीचर को लाता ही है, साथ में सॉफ्टवेयर अपडेट कैमरा एक्सपीरियंस को बेहतर करेगा। नए पैकेज का सॉफ्टवेयर वर्ज़न 90.10.138.157_20181222 है।

ताइवान में कई ZenFone 5Z यूज़र ने एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने का दावा किया है। यूज़र की मानें तो यह अपडेट नवंबर 2018 के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। अपडेट 1048 एमबी का है। अपडेट प्रीलोडेड डार्क थीम के साथ आता है और गेसचर सपोर्ट के अलावा नया नेविगेशन सिस्टम भी आया है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Asus ने बीते महीने ही ज़ेनफोन 5ज़ेड को जनवरी 2019 तक एंड्रॉयड पाई अपडेट देने की बात की थी। इस स्मार्टफोन को भारत में अगस्त महीने में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ लॉन्च किया था।
Advertisement
 

Asus ZenFone 5Z स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) और डुअल वीओएलटीई सपोर्ट वाला Asus ZenFone 5Z आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ज़ेनयूआई 5.0 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड पी भी देने का वादा किया है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) सुपर आईपीएस+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। हैंडसेट में रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। स्टोरेज 256 जीबी तक की है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 165 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  10. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.