Asus ZenFone 5Z की बिक्री Flipkart पर शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

Asus ZenFone 5Z की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। फ्लैगशिप ZenFone 5Z की मार्केट में सीधी भिड़ंत OnePlus 6 और Honor 10 जैसे हैंडसेट से है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जुलाई 2018 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Asus ZenFone 5Z की कीमत 29,999 रुपये से होती है शुरू
  • स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ सुपर आईपीएस+ डिस्प्ले है
Asus ZenFone 5Z की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। फ्लैगशिप ZenFone 5Z की मार्केट में सीधी भिड़ंत OnePlus 6 और Honor 10 जैसे हैंडसेट से है। बता दें कि असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जा रहा है। अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन 19:9 डिस्प्ले, नॉच डिज़ाइन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। इस फोन को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में पेश किया गया था। इसका एक वेरिेएंट 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसके अलावा यूज़र को लुभाने के लिए Asus ZenFone 5Z में दो रियर कैमरे भी दिए गए हैं।
 

Asus ZenFone 5Z की कीमत और लॉन्च ऑफर

Asus ZenFone 5Z के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसका दाम 29,999 रुपये है। ग्राहक 32,999 रुपये में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद पाएंगे। इस फोन का एक 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है जो 36,999 रुपये में बिकेगा।

Asus ZenFone 5Z लॉन्च ऑफर की बात करें तो ग्राहक अगर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड को इस्तेमाल में लाते हैं तो उन्हें 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट का मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान इस फोन के लिए 499 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है। रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है।
 

Asus ZenFone 5Z स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) और डुअल वीओएलटीई सपोर्ट वाला Asus ZenFone 5Z आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ज़ेनयूआई 5.0 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड पी भी देने का वादा किया है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) सुपर आईपीएस+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। हैंडसेट में रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। स्टोरेज 256 जीबी तक की है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 165 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful software features
  • Premium build
  • Good cameras
  • Hi-Res earphones bundled
  • Bad
  • Slow face unlock
  • No splash or water resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  6. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  2. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  3. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  6. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  7. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  9. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  10. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.