• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Asus ZenFone 5Z लॉन्च हुआ भारत में, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से है लैस

Asus ZenFone 5Z लॉन्च हुआ भारत में, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से है लैस

भारतीय मार्केट में Asus ZenFone 5Z के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Asus ZenFone 5Z लॉन्च हुआ भारत में, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से है लैस

Asus ZenFone 5Z में है डुअल रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 5Z एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ज़ेनयूआई 5.0 पर चलेगा
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के अलावा ZenFone 5Z में है एड्रेनो 630 जीपीयू
  • 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है जो 36,999 रुपये में बिकेगा
विज्ञापन
भारतीय मार्केट में Asus ZenFone 5Z नाम का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। अहम फीचर की बात करें तो असूस का यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 19:9 डिस्प्ले और दो रियर कैमरे के साथ आता है। देखा जाए तो ZenFone 5Z की सीधी भिड़ंत OnePlus 6 और Honor 10 जैसे किफायती फ्लैगशिप हैंडसेट से होगी। दरअसल, मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में ज़ेनफोन 5 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे- ZenFone 5Z, ZenFone 5 और ZenFone 5 Lite। लेकिन भारतीय मार्केट में सिर्फ एक फोन को लाया गया है। Asus India ने बुधवार को अपने फ्लैगशिप हैंडसेट असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड को मार्केट में उतारा। इस दौरान हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी गई।
 

Asus ZenFone 5Z की भारत में कीमत और रिलीज़ तारीख

भारतीय मार्केट में Asus ZenFone 5Z के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट का दाम 29,999 रुपये है। ग्राहक 32,999 रुपये में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद पाएंगे। इस फोन का एक 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है जो 36,999 रुपये में बिकेगा। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 9 जुलाई से मिलेगा।
 
asus zenfone 5z

असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड की भिड़ंत है वनप्लस 6 से

Asus ZenFone 5Z लॉन्च ऑफर की बात करें तो ग्राहक अगर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड को इस्तेमाल में लाते हैं तो उन्हें 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट का मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान इस फोन के लिए 499 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है। रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है।
 

Asus ZenFone 5Z स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) और डुअल वीओएलटीई सपोर्ट वाला Asus ZenFone 5Z आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ज़ेनयूआई 5.0 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड पी भी देने का वादा किया है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) सुपर आईपीएस+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। हैंडसेट में रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। स्टोरेज 256 जीबी तक की है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 165 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Useful software features
  • Premium build
  • Good cameras
  • Hi-Res earphones bundled
  • कमियां
  • Slow face unlock
  • No splash or water resistance
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus ZenFone 5Z Launch
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  12. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  13. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  6. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  7. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  8. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »