Asus ZenFone 5Z को मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट, जानें कब

Asus ZenFone 5Z Android 9.0 Pie: हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस के जेनफोन 5 जेड स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट कब तक मिलेगा, इस बात का खुलासा कर दिया गया है।

Asus ZenFone 5Z को मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट, जानें कब

Asus ZenFone 5Z को Android 9.0 Pie अपडेट मिलने की जानकारी आई सामने

ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है असूस का यह फोन
  • Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus के ZenFone 5Z स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट कब तक मिलेगा, इस बात का खुलासा कर दिया गया है। याद करा दें कि, असूस जेनफोन 5 जेड को इस साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से Asus ZenFone 5Z एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। Asus ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि जनवरी 2019 के अंत तक Zenfone 5Z को Android Pie अपडेट मिल जाएगा। जेनफोन 5 जेड को अपडेट फर्मवेयर ओवर-द-एयर (FOTA) के जरिए मिलेगा। असूस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नया सॉफ्टवेयर अपडेट कई नए फीचर्स के साथ आएगा।

नए अपडेट के साथ प्रासंगिक पॉप-अप वॉल्यूम बार, कॉपी-पेस्ट को आसान बनाने के लिए नया मैग्नीफायर फीचर दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने अन्य किसी फीचर के जोड़े जाने की जानकारी फिलहाल नहीं दी है। अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि अपडेट लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा या नहीं। एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट के साथ ऐप एक्शन, स्लाइस, डिजिटल वेलबींग समेत कई अन्य फीचर्स आने की उम्मीद है। ZenFone 5Z के मॉडल नंबर ZS620KL को जनवरी 2019 तक अपडेट मिलने की जानकारी सामने आई है। यदि आपको भविष्य में अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं होता तो आप Settings > System > System updates में जाकर भी अपडेट की जांच कर सकेंगे।
 

Asus ZenFone 5Z स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) और डुअल वीओएलटीई सपोर्ट वाला Asus ZenFone 5Z आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ज़ेनयूआई 5.0 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड पी भी देने का वादा किया है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) सुपर आईपीएस+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। हैंडसेट में रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। स्टोरेज 256 जीबी तक की है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 165 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Useful software features
  • Premium build
  • Good cameras
  • Hi-Res earphones bundled
  • कमियां
  • Slow face unlock
  • No splash or water resistance
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »