Asus ROG Phone 8 सीरीज होगी IP68 रेटिंग से लैस, धूल और पानी से मिलेगी सुरक्षा

Asus ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है कि ROG Phone 8 सीरीज IP68-रेटेड चेसिस के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 8 सीरीज IP68-रेटेड चेसिस के साथ आएगा।
  • Asus ROG Phone 8 और 8 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा।
  • ROG Phone 8 और 8 Pro स्लिम बेजेल्स के साथ पंच-होल डिस्प्ले से लैस होंगे।

ROG Phone 8 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा।

Photo Credit: WindowsReport

Asus 8 जनवरी को CES कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2024 में ROG Phone 8 सीरीज की घोषणा करने वाला है। 16 जनवरी को चीनी बाजार में ROG-सीरीज गेमिंग फोन पेश होंगे। आज कंपनी ने ROG Phone 8 सीरीज की आईपी रेटिंग का खुलासा किया है। यहां हम आपको ROG Phone 8 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


ROG Phone 8 सीरीज में सेफ्टी फीचर्स


टीजर में दिख रहा है कि Asus ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है कि ROG Phone 8 सीरीज IP68-रेटेड चेसिस के साथ आएगा। इसका मतलब है कि ROG Phone 8 सीरीज में पानी और धूल से बचाव वाला डिजाइन होगा जो कि ज्यादा सेफ्टी प्रदान करेगा। IP68 रेटिंग से पता चलता है कि फोन एक तय सीमा तक गहराई में सुरक्षित रह सकता है और धूल के कणों को रोक सकता है। इससे यह फोन बेहतर गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। यह ROG Phone 7 की IP54 और ROG Phone 6 सीरीज की IPX4 रेटिंग की तुलना में काफी सुधार है।

ROG Phone 8 सीरीज के बारे में पिछले टीजर से पता चला है कि यह एक नई डिस्प्ले डिजाइन से लैस होगा। ROG Phone 8 और 8 Pro स्लिम बेजेल्स के साथ पंच-होल डिस्प्ले से लैस होंगे। ब्रांड ने यह भी कंफर्म किया है कि ROG Phone 8 सीरीज स्टेबलाइज फुटेज रिकॉर्डिंग के लिए गिंबल स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट करेगी।
Advertisement

चीनी बाजार में ROG Phone 8 सीरीज Red Magic 9 Pro सीरीज को टक्कर देगी। Nubia गेमिंग फोन की तरह ROG Phone 8 और 8 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा। ऐसा लग रहा है कि ROG Phone 8 सीरीज, अपने पिछले मॉडल के जैसे सिर्फ गेमिंग फोन के तौर पर ही नहीं आएगी। बल्कि इस बार यह बेहतर कैमरा अनुभव जैसे फीचर्स पर भी जोर देगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.