18GB की धांसू रैम के साथ आएगा Asus ROG Phone 5s!

Asus ROG Phone 5s के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। एक प्रसिद्ध टिपस्टर के ट्वीट के अनुसार ये गेमिंग फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 अगस्त 2021 09:31 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 5s को "2021 का नया 5G गेमिंग फोन" कहा जा रहा है।
  • Asus ROG Phone 5 की तुलना में इसके फीचर्स में में मिलेगा अपग्रेड।
  • Asus ROG Phone 5s का डिजाइन वैनिला मॉडल के समान होने की उम्मीद है।

Asus ROG Phone 5 को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था और 5s मॉडल के जल्द ही आने की उम्मीद है।

Asus ROG Phone 5s के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। एक जाने माने टिपस्टर के ट्वीट के अनुसार ये गेमिंग फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। Asus ने 2020 की शुरुआत में अपना ROG Phone 3 लॉन्च किया था और पिछले साल जुलाई में अपने प्रोसेसर में मामूली अपग्रेड के साथ Asus ROG Phone 3s को साथ लायी था। कंपनी इस साल भी कुछ ऐसा ही करने की सोच रही है। इस साल की शुरुआत में vanilla Asus ROG Phone 5 की शुरुआत हुई और Asus ROG Phone 5s बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने एक फोटो ट्वीट की, जो किसी ई-कॉमर्स साइट से ली गई लगती है। यह Asus ROG Phone 5s को "2021 के नए 5G गेमिंग फोन" के रूप में पेश करती है। फोटो में फोन का डिजाइन नहीं दिख रहा है। फोटो फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताती है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले शामिल है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्लस SoC होने की उम्मीद है। Asus ROG Phone 5s के दो स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन - 16GB + 256GB स्टोरेज और 18GB + 512GB स्टोरेज में आने की खबर मिल रही है। हैंडसेट में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है।
Advertisement

Asus ROG Phone 5s की अन्य डीटेल्स अभी तक ज्ञात नहीं हैं, लेकिन Asus ROG Phone 5 की तुलना में इसके फीचर्स में थोड़ा अपग्रेड मिलने की काफी संभावना है। आगामी फोन का डिजाइन काफी हद तक इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए वैनिला मॉडल के समान होने की उम्मीद है। आसुस ने अभी तक आरओजी फोन 5एस के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Asus ROG Phone 5 एंड्रॉयड 11 पर ROG UI और ZenUI कस्टम इंटरफेस दोनों के साथ चलता है। फोन 6.78 इंच के फुल-एचडी+ (1,080x2,448 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और DC डिमिंग सपोर्ट के साथ आता है। Asus ROG Phone 5 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर, 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन में फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।
Advertisement

Asus ROG Phone 5 में 512 जीबी तक की यूएफएस 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई नहीं जा सकती है। मगर बाहरी HDD को सपोर्ट करता है। Asus ROG Phone 5 में डुअल-सेल 6,000mAh की बैटरी है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.