ASUS ROG Phone 5 स्मार्टफोन 16GB रैम, Snapdragon 888 के साथ Geekbench पर स्पॉट

गीकबेंच लिस्टिंग में कथित Asus ROG Phone 5 फोन का सिंगल-कोर स्कोर 1,131 है और मल्टी-कोर स्कोर 3,729। दिलचस्प बात यह है कि यह फोन जिस प्रोसेसर से लैस होगा, उसका कोडनेम “lahaina” है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 फरवरी 2021 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 5 फोन MIIT और TENAA पर भी हो चुका है लिस्ट
  • फोन की रिलीज़ डेट का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है
  • असूस आरओजी फोन 5 का मॉडल नंबर ASUS_I005DA है

फोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा

Asus ROG Phone 5 (जोकि आधिकारिक नाम नहीं है) कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि यह फोन Asus ROG Phone 3 का सक्सेसर होगा, जिसके साथ ताइवानी कंपनी ROG Phone 4 मोनिकर को नज़रअंदाज करती नज़र आ रही है। कथित गीकबेंच लिस्टिंग में आरओजी फोन 5 लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। इसके साथ ही इसमें फोन के कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। हालांकि, फिलहाल Asus ने इस फोन के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले सार्वजनिक की गई है, हालांकि इसे Gadgets 360 द्वारा भी स्वतंत्र रूप से वेरिफाई किया गया है। Asus फोन मॉडल नंबर ASUS_I005DA के साथ गीकबेंच पर लिस्ट है। माना जा रहा है कि यह नंबर Asus ROG Phone 5 से जुड़ा हुआ है। लिस्टिंग में फोन का सिंगल-कोर स्कोर 1,131 है और मल्टी-कोर स्कोर 3,729। दिलचस्प बात यह है कि यह फोन जिस प्रोसेसर से लैस होगा, उसका कोडनेम “lahaina” है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा, फोन गीरबेंच पर 14.90 जीबी रैम के साथ लिस्ट है, जिससे संकेत मिलता है कि फोन में 16 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। साथ ही फोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में आरओजी फोन 5 कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें MIIT और TENAA शामिल हैं। लिस्टिंग में यही मॉडल नंबर दिया हुआ था, जो कि गीकबेंच पर लिस्ट है। इसके अलावा फोन का डिज़ाइन व स्पेसिफिकेशन भी एक समान थे। MIIT लिस्टिंग में कथित असूस आरओजी फोन 5 में 6.78 इंच डिस्प्ले, 6,000 एमएएच बैटरी और 172.834x77.252x10.29mm डायमेंशन स्थित है।

वहीं, दूसरी तरफ TENAA लिस्टिंग में फोन के फ्रंट और बैक पैनल की तस्वीर भी देखी गई थी, जिससे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और डॉट मैट्रिक्स पैनल के संकेत मिले हैं। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर ROG का लोगो भी देखा जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल की तस्वीर उतनी साफ नहीं है, जिससे अंदाजा नहीं मिलता कि फोन का सेल्फी सेटअप कैसा होगा। इसके अलावा मॉडल नंबर ASUS_I005DA भी 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी मिली थी।  दिसंबर की गीकबेंच लिस्टिंग में फोन 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट था, जो कि फोन का बेस वेरिएंट हो सकता है।
Advertisement

फिलहाल, Asus ने आरओजी फोन 5 का ऐलान नहीं किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus ROG Phone 5, Geekbench, Snapdragon 888
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.