Asus ROG Phone 2 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Asus ROG Phone 2 के आधिकारिक लॉन्च से पहले हैंडसेट को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। असूस रोग फोन 2 के स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए जानें इनके बारे में।

Asus ROG Phone 2 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Photo Credit: TENAA

Asus ROG Phone 2 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

ख़ास बातें
  • Asus फोन का मॉडल नंबर I001DB है
  • असूस फोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है
  • असूस के आगामी फोन के तीन स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं
विज्ञापन
Asus ROG Phone 2 के आधिकारिक लॉन्च से पहले हैंडसेट को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। टीना लिस्टिंग में असूस फोन के मॉडल नंबर ASUS_I001DB के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का जिक्र है। यह असूस रोग फोन 2 हो सकता है जिसे चीनी मार्केट में 23 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। टीना वेबसाइट पर कुछ तस्वीरें भी मौजूद हैं जो रोग फोन और रोग फोन 2 के बीच की समानताओं का संकेत दे रही हैं। इस सप्ताह के शुरुआत में असूस ने घोषणा की थी कि रोग फोन 2 स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन होगा। स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर की तुलना में नया चिपसेट 15 प्रतिशत तेज़ ग्राफिक्स परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।

टीना लिस्टिंग से पता चलता है कि असूस फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 2.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी रैम के दो विकल्प हो सकते हैं। फोन के तीन स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं- 128 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज।

टीना लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में दो रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 24 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल है। टीना लिस्टिंग में स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं जो पिछले साल लॉन्च हुए असूस रोग फोन से काफी मिलती जुलती हैं। इसमें डुअल फ्रंट-फायरिंग स्पीकर हैं।

फोन के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप की भी झलक देखने को मिली है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है, यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिल सकती है। जैसा कि हमने आपको बताया कि असूस 23 जुलाई को चीन में असूस रोग फोन 2 को लॉन्च करेगी। फोन को हाल ही में यूएस एफसीसी, वाई-फाई एलायंस और 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था।  

असूस ने इस महीने के शुरुआत में इस बात से पर्दा उठाया था कि रोग फोन 2 को 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ उतारा जाएगा। केवल इतना ही नहीं, कंपनी ने हाल ही में इस बात की भी पुष्टि की है कि रोग फोन 2 पहला ऐसा फोन होगा जिसे स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »