Asus ROG Phone 2 होगा 23 जुलाई को लॉन्च

Asus ROG Phone 2: असूस ने अपने नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग स्मार्टफोन रोग फोन 2 लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

Asus ROG Phone 2 होगा 23 जुलाई को लॉन्च

Photo Credit: Weibo/ Galyxy-Yifeng

Asus ROG Phone 2 होगा 23 जुलाई को लॉन्च

ख़ास बातें
  • ROG Phone 2 में 120 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले होगा
  • ROG Phone का अपग्रेड होगा ROG Phone 2
  • 23 जुलाई को उठेगा Asus ROG Phone 2 के फीचर्स से पर्दा
विज्ञापन
Asus ROG Phone 2: असूस ने अपने नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 2 लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। ROG Phone के अपग्रेड Asus ROG Phone 2 को चीन में 23 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है ROG Phone 2 में 120 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले होगा। Asus ROG Phone 2 की भिड़ंत अन्य गेमिंग-केंद्रित स्मार्टफोन जैसे कि Nubia Red Magic 3 और Black Shark 2 से होगी।

चीनी ब्लॉगर्स ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर कई पोस्ट किए हैं जिसमें ROG Phone 2 के लॉन्च इनवाइट की तस्वीरों को साझा किया गया है। मीडिया इनवाइट से इस बात का पता चला है कि ROG Phone 2 को 23 जुलाई को चीनी मार्केट में उतारा जाएगा।

Asus ROG गेमिंग डिविज़न ने भी पिछले महीने कंफर्म किया था कि ROG Phone 2 को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अभी तक कंपनी ने आगामी गेमिंग-केंद्रित स्मार्टफोन Asus ROG Phone 2 के बारे में यही नहीं बताया कि इसे अन्य मार्केट में कब तक लाया जाएगा।

असूस ROG Phone 2 को हाल ही में यूएस एफसीसी, वाई-फाई एलायंस और चीन में 3सी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। Asus ने रोग फोन 2 के लिए Tencent Games के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया था। इस साझेदारी का मकसद मोबाइल फोन गेमर्स के लिए नया कंटेंट डेवलप करना है। ROG Phone 2 के दो वेरिएंट उतारे जा सकते हैं जिनकी शुरुआती कीमत 4,399 चीनी युआन (लगभग 44,400 रुपये) होगी।

लेकिन फिलहाल ROG Phone 2 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से पर्दा नहीं उठाया गया है।  Asus ने एक पोस्ट ज़ारी करके बताया था कि ROG Phone 2 में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होगा। Asus ROG Phone 2 के बारे में अधिक जानकारी तो लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »