Asus Max Pro M1 को मिला अहम सिक्योरिटी अपडेट, साथ में आया एंड्रॉयड पाई का एक अहम फीचर

Asus Max Pro M1 Update: असूस मैक्स प्रो एम1 उर्फ असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 यूज़र्स को अपडेट मिलना शुरू हो गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 जुलाई 2019 10:58 IST
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1
  • 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Asus ZenFone Max Pro M1
  • फोन में 18:9 डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है

Asus ZenFone Max Pro M1 Update: असूस मैक्स प्रो एम1 को मिला अहम सिक्योरिटी अपडेट

Asus Max Pro M1 उर्फ Asus ZenFone Max Pro M1 को अब नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। अपडेट कई नए फीचर्स और ऑप्टिमाइजेशन के साथ आ रहा है। अपडेट जून 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और डिजिटल वेलबींग फीचर के साथ आ रहा है। यह फीचर इस बात को ट्रैक करता है कि आप हर ऐप पर कितना समय बिताते हैं। साथ ही अपडेट बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और फास्ट अनलॉक एक्सपीरियंस के साथ आ रहा है।

भारत में रह रहे असूस मैक्स प्रो एम1 उर्फ असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 यूज़र्स को अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट का वर्जन नंबर 16.2017.1906.056 है और अपडेट को ओवर-द-एयर के जरिए रोल आउट किया गया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। हम सलाह देंगे कि फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें।

चेंजलॉग की बात करें तो लेटेस्ट अपडेट डिजिटल वेलबींग फीचर के साथ आ रहा है, यह इस बात की जानकारी देता है कि आप किस ऐप पर कितना समय बिताते हैं। यूज़र ऐप यूसेज़ के लिए टाइम-लिमिट को सेट कर सकते हैं, इस बात को देख सकते हैं कि एक ही ऐप को उन्होंने कितनी बार खोला है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि अपडेट जून 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और फास्ट पिन और पैटर्न अनलॉक एक्सपीरियंस के साथ आ रहा है। साथ ही बैटरी खपत को ऑप्टिमाइज़ किया गया है और डार्क मोड सपोर्ट को भी पहले से बेहतर बनाया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लाई 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.