इस फ़ीचर फोन में है 1600 एमएएच की बैटरी, कीमत 999 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जनवरी 2016 12:06 IST
भारत की टेक्नोलॉजी कंपनी एक्वा मोबाइल्स ने मंगलवार को नया बजट मोबाइल हैंडेसट एक्वा पर्ल लॉन्च किया। इस फ़ीचर फोन की कीमत 999 रुपये है और यह देश के नामी ऑनलाइन रिटेल साइट पर उपलब्ध है। यहगोल्ड, व्हाइट और आइरन ग्रे कलर वेरिएंट में बिक रहा है।

एक्वा पर्ल एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट है। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले है और स्प्रेडट्रम 6531डी पर चलता है। इसके साथ मौजूद है 32 एमबी का रैम और इनबिल्ट स्टोरेज भी 32 एमबी की है। पर्ल हैंडसेट में वीजीए रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है।

कंपनी के मुताबिक, एक्वा पर्ल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 1600 एमएएच की बैटरी है जिसके कई दिनों तक चलने की उम्मीद है। इसमें एफएम रेडियो है और यह कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 121.5x53x10.5 मिलीमीटर है और वज़न 109 ग्राम।

एक्वा मोबाइल्स ने पिछले महीने भारत में एक्वा 3जी 512 हैंडसेट लॉन्च किया था। इस डुअल-सिम हैंडसेट में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है और यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर मीडियाटेक एमटीके6572 प्रोसेसर से लैस है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू
  2. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  2. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  3. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
  4. चिलचिलाती गर्मी में स्मार्टफोन बैटरी को फटने से बचाएंगी ये स्मार्ट ट्रिक्स!
  5. फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
  6. OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  9. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  10. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.