Apple के लॉन्च इवेंट में iPhone 16, Watch Series 10, AirPods 4 के साथ क्या कुछ होगा पेश, जानें

Apple आईफोन 16 सीरीज को 9 सितंबर को एक लॉन्च इवेंट में पेश करने वाला है। iPhone 16 सीरीज डिजाइन और फीचर्स में कई बदलावों के साथ आएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 सितंबर 2024 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Apple आईफोन 16 सीरीज को 9 सितंबर को एक लॉन्च इवेंट में पेश करने वाला है।
  • Apple के इवेंट में सबसे ज्यादा फोकस iPhone 16 सीरीज पर रहेगा।
  • Apple के इवेंट में Apple Watch Series 10 और AirPods 4 भी पेश होंगे।

Apple लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को आयोजित होगा।

Photo Credit: Apple

Apple आईफोन 16 सीरीज को 9 सितंबर को एक लॉन्च इवेंट में पेश करने वाला है। iPhone 16 सीरीज डिजाइन और फीचर्स में कई बदलावों के साथ आएगी, जिसमें बेहतर कैमरे और काफी कुछ शामिल होगा। इस इवेंट के लिए Apple ने "इट्स ग्लोटाइम" स्लोगन चुना है, जो AI फंक्शंस का सुझाव देता है, जिसे ये आईफोन, Apple इंटेलिजेंस के जरिए शामिल करेंगे। इन्वाइट का डिजाइन सिरी के कलर्स से घिरा कंपनी का लोगो है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से भी लैस होगा। इस इवेंट में सिर्फ iPhone 16 सीरीज ही नहीं बल्कि काफी कुछ अन्य प्रोडक्ट्स भी पेश होने की उम्मीद हैं। आइए जानते हैं कि 9 सितंबर को इवेंट में क्या कुछ आ सकता है।


कहां और कैसे देखें इवेंट


Advertisement
Apple अपने नए इवेंट को Apple इवेंट वेबसाइट, यूट्यूब पर और Apple TV ऐप पर स्ट्रीम करेगा। Apple के यूट्यूब चैनल पर पहले से ही एक इवेंट शेड्यूल है। स्ट्रीम शुरू होने से पहले अलर्ट पाने के लिए आप "नोटिफाई मी" बटन पर क्लिक या टैप कर सकते हैं।

iPhone 16 Series
Apple के इवेंट में सबसे ज्यादा फोकस iPhone 16 सीरीज पर रहेगा। Apple द्वारा 4 नए iPhone 16 मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद है। आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस में iPhone 15 और 15 Plus की तुलना में नए डिजाइन आएंगे। कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन वर्टिकल लेआउट में iPhone X के समान होगा। दूसरी ओर Apple इन मॉडल के लिए A18 चिप का ऑप्शन चुन सकता है, एक प्रोसेसर जो iOS 18.1 के साथ आने वाले सभी AI टास्क को चला पाएगा।
Advertisement

iPhone 16 Pro और 16 Pro Max इस इवेंट में लॉन्च होंगे। प्रो मॉडल में मौजूदा मॉडल के मुकाबले में डिजाइन के मामले में स्लिम फ्रंट बेजेल्स के अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इससे Apple में 6.3 और 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन फिट करने में मदद मिलेगी। Apple इन मॉडल के लिए ज्यादा पावरफुल A18 Pro चिप इस्तेमाल करेगा। इस साल सभी iPhone 16s में एक्शन बटन सपोर्ट होगा। इसके अलावा iPhone 16 सीरीज में एक कैमरा-फोकस्ड कैप्चर बटन भी शामिल होने की उम्मीद है।

Apple Watch Series 10
Advertisement
Apple इस इवेंट में अपनी नई स्मार्टवॉच Apple Watch Series 10 लॉन्च कर सकता है। नए आईफोन के साथ अक्सर नई सीरीज की स्मार्टवॉच पेश हुईं हैं। अफवाहें बताती हैं कि नई वॉच स्लिमर बॉडी और स्लिम फ्रंट बेजेल्स के साथ आ सकता है। एक नया 49mm साइज भी मिल सकता है। एक नए डिजाइन के साथ एक स्पेशल वर्जन भी आ सकता है। कंपनी एक Apple Watch SE पेश कर सकती है।

AirPods 4
Advertisement
Apple के आगामी इवेंट में भी AirPods 4 पेश होने की उम्मीद है। Apple ट्रू वायरलेस हेडफोन मार्केट में टक्कर देने के लिए नए मिड-रेंज और एंट्री-लेवल AirPods 4 की घोषणा करेगा। आगामी एयरपोड्स में लाइटनिंग कनेक्टर के बजाय एक यूएसबी-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.3, ज्यादा फीचर्स के लिए एक H2 चिप और नए कलर शामिल हैं।

Apple Intelligence
iPhone 16 और iPhone 16 Pro मॉडल के लिए अलग Apple इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ Apple का AI पर फोकस हो सकता है। Apple इंटेलिजेंस नए डिवाइसेज की घोषणा में अहम भूमिका निभाएगा। यह देखने का इंतजार है कि कंपनी ने नए डिवाइसेज के लिए कौन से फीचर्स का प्लान बनाया है।

iOS 18 और अन्य सॉफ्टवेयर अपडेट

Advertisement
इवेंट के तुरंत बाद Apple बीटा टेस्टिंग के तौर पर डेवलपर्स के लिए iOS 18, iPadOS 18, macOS 15, watchOS 11, tvOS 18 और visionOS 2  कैंडिडेट्स पेश करेगा। अपडेट जल्द ही पेश किए जाएंगे, जब डिवाइस 20 सितंबर से पहले उपलब्ध हो जाएंगे। नए सॉफ्टवेयर अपडेट में ये सभी फीचर्स होंगे, जिनकी घोषणा कंपनी ने इस साल की शुरुआत में की थी, जिसमें कई AI फीचर्स भी शामिल हैं जिनकी घोषणा Apple ने अपने WWDC इवेंट में की थी।


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.