भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Vivo रहा नंबर 1, पहली बार Apple हुआ टॉप 5 में शामिल

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में साल भर में 5 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है, जिसमें कुल 155.9 मिलियन तक शिपमेंट पहुंच गया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 20:19 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय स्मार्टफोन बाजार में साल भर में 5 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
  • स्मार्टफोन निर्माता Vivo शिपमेंट में टॉप पर रहा है।
  • Apple ने फोन मार्केट में 23% हिस्सेदारी के साथ बाजार को लीड किया।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में साल भर में 5 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।

Photo Credit: Pexels/Pixabay

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में साल भर में 5 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है, जिसमें कुल 155.9 मिलियन तक शिपमेंट पहुंच गया। चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo शिपमेंट में टॉप पर रहा और इस साल Apple भी टॉप 5 में शामिल होने में कामयाब रहा। इस साल टॉप 5 में 3 चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां हैं, उसके अलावा एक Samsung और Apple हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo ने शिपमेंट में मारी बाजी


भारतीय स्मार्टफोन शिपमेंट 2024 की चौथी तिमाही में 4 प्रतिशत गिरकर 37.2 मिलियन यूनिट हो गया, कैनालिस की नई रिसर्च से पता चला है कि विक्रेताओं ने फेस्टिव सीजन के बाद इन्वेंट्री को एडजेस्ट किया। Vivo 7.5 मिलियन यूनिट और 20 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी के साथ पहले पायदान पर बरकरार है। Xiaomi 5.7 मिलियन यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि Samsung ने 5.4 मिलियन यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। ओप्पो 4.2 मिलियन के साथ चौथे नंबर पर और एप्पल 4 मिलियन यूनिट्स की शिपिंग के साथ टॉप 5 में शामिल हुआ। पहली बार एप्पल ने पांचवां स्थान हासिल किया।


Apple है मार्केट वैल्यू में टॉप पर


iPhone निर्माता Apple ने स्मार्टफोन मार्केट में 23 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ बाजार को 2024 में लीड किया है, जो कि 2023 में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी से गिरावट है। दूसरे स्थान पर सैमसंग 22 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ है जो कि बीते साल के मुकाबले 21% से 1 प्रतिशत ग्रोथ हुई है। वीवो ने 16% प्रतिशत के साथ तीसरा पायदान हासिल किया। ओप्पो 14% प्रतिशत बिक्री के साथ चौथे नंबर रहा और Xiaomi 9 प्रतिशत के साथ पांचवें पायदन पर आया है।
Advertisement

अगर पूरे साल की बात करें तो 2024 में भारत का स्मार्टफोन बाजार 5 प्रतिशत बढ़ गया। 5जी अपग्रेड में तेजी से बढ़ोतरी के साथ बाजार 155.9 मिलियन शिपमेंट तक पहुंच गया। Canalys के सीनियर एनालिस्ट संयम चौरसिया ने कहा कि "अपने इकोसिस्टम को बेहतर करने और अपग्रेड करने पर निरंतर ध्यान देने के साथ Apple पहली बार भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में टॉप 5 में शामिल हुआ है।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Vivo, Samsung, Xiaomi, Oppo, India smartphone shipments

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.