Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड

Apple iPhone 18 Pro में वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026 19:04 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग सीरीज में Apple बड़े कैमरा अपग्रेड्स कर सकती है।
  • फोन में बेहतरीन डेप्थ ऑफ फील्ड कंपनी दे सकती है।
  • कंपनी 200 मेगापिक्सल के सेंसर पर काम कर रही है।

iPhone की अपकमिंग सीरीज में Apple बड़े कैमरा अपग्रेड्स कर सकती है।

Apple अपकमिंग iPhone सीरीज में जबरदस्त कैमरा अपग्रेड कर सकती है। कथित रूप से एपल अपने आने वाले स्मार्टफोन्स को ऐसे कैमरा फीचर्स से लैस कर सकती है जो Vivo X300 Ultra और Huawei Pura 90 Pro Max जैसे फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकें। iPhone 18 Pro में वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है। यानी फोन में बेहतरीन डेप्थ ऑफ फील्ड कंपनी दे सकती है। तो क्या Apple कंपनी Vivo और Huawei जैसी चाइनीज कंपनियों की टेक्नोलॉजी के आगे घुटने टेक चुकी है? क्या होगी कंपनी की रणनीति, आइए जानते हैं लीक में हुए इस खुलासे के माध्यम से। 

iPhone की अपकमिंग सीरीज में Apple बड़े कैमरा अपग्रेड्स कर सकती है। कंपनी ऐसी रणनीति पर कथित रूप से काम कर रही है जिससे वह Vivo और Huawei जैसी चाइनीज कंपनियों की कैमरा टेक्नोलॉजी को मात दे सके। ऐसा हम नहीं, चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा किया गया एक पोस्ट कहता है। डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि Apple iPhone 18 Pro में वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है। यानी फोन में बेहतरीन डेप्थ ऑफ फील्ड कंपनी दे सकती है। 

iPhone 19 Pro और iPhone 20 Pro में बड़ा कैमरा सेंसर होगा जो इसके मेन कैमरा के लिए कंपनी दे सकती है। कंपनी इन स्मार्टफोन्स में 1/1.12 इंच के सेंसर दे सकती है। इसी के साथ टिप्स्टर ने इशारा दिया है कि कंपनी 200 मेगापिक्सल के सेंसर पर काम कर रही है। यह सेंसर कंपनी टेलीफोटो कैमरा के लिए इस्तेमाल कर सकती है। इसी के साथ एपल अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा भी डेवलप कर रही है जिसमें OIS सपोर्ट होगा। 

एपल अभी तक OIS सपोर्ट मेन कैमरा में इस्तेमाल करती आई है। लेकिन अब कंपनी इससे एक कदम आगे जाने की प्लानिंग कर रही है। संभावना है कि कंपनी पहले से ज्यादा शार्प फोटो, लम्बा एक्सपोजर और लो लाइट में बेहतरीन इमेज क्वालिटी देने के मकसद से नई रणनीति पर काम कर रही है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Versatile cameras and feature-rich
  • Camera kit to extend usability
  • Excellent display
  • Flagship performance
  • Solid battery life
  • Good camera-focused design with IP68/IP69 rating
  • Bad
  • Expensive
  • Teleconverter lenses sold separately are also costly
  • Not for everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.