iPhone 12 सीरीज़ के स्मार्टफोन 13 अक्टूबर को होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ

यूं तो Apple ने अभी तक iPhone 12 सीरीज़ को लेकर कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर सबसे समाने नहीं रखी है, लेकिन इस सीरीज़ को लेकर हमने अभी तक समाने आए अफवाहों और लीक्स को इक्ट्ठा किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2020 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Apple इस बार आईफोन 12 सीरीज़ में iPhone 12 Mini को भी कर सकती है शामिल
  • एक लीक का दावा है कि सीरीज़ की कीमत 699 डॉलर (लगभग 51,200 रुपये) होगी
  • कई रिपोर्ट्स में आगामी आईफोन मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुए हैं

Apple iPhone 12 सीरीज़ में इस बार पेश हो सकता है नया Mini मॉडल

Apple मंगलवार यानी 13 अक्टूबर को होने वाले अपने स्पेशल इवेंट के लिए इनवाइट भेज रही है, जहां कंपनी अपनी लेटेस्ट iPhone 12 सीरीज़ को लॉन्च कर सकती है। इनवाइट में क्यूपर्टिनो स्थित टेक्नोलॉजी दिग्गज ने लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट की जानकारी नहीं दी है। फिर भी, अफवाहों की मानें तो काफी संभावना है कि इस इवेंट में कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित iPhone 12 सीरीज़ उर्फ iPhone ​​2020 लाइनअप लॉन्च करेगी। इस बार नई सीरीज़ में तीन नहीं चार मॉडल्स शामिल होंगे - iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max और बिल्कुल नया और पहली बार पेश किया जा रहा iPhone 12 Mini। नई सीरीज़ के मॉडल 5जी सपोर्ट से लैस हो सकते हैं।

यूं तो Apple ने अभी तक iPhone 12 सीरीज़ को लेकर कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर सबसे समाने नहीं रखी है, लेकिन इस सीरीज़ को लेकर हमने अभी तक समाने आए अफवाहों और लीक्स को इक्ट्ठा किया है, जिसकी जानकारी हम यहां देने जा रहे हैं।
Advertisement
 

iPhone 12 series price (expected)

शुरू में अफवाह थी कि iPhone 12 की कीमत 649 डॉलर (लगभग 47,600 रुपये) से शुरू होगी, जबकि iPhone 12 Pro को 749 डॉलर (लगभग 54,900 रुपये) से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा iPhone 12 Pro Max की कीमत 1,099 (लगभग 80,500 रुपये) से शुरू हो सकती है। कुछ अन्य अफवाहों ने सीरीज़ की कीमत 699 डॉलर (लगभग 51,200 रुपये) से शुरू होने का भी सुझाव दिया था, जो कि iPhone 11 की शुरुआती कीमत के समान है। हालांकि, चीन के एक टिपस्टर ने हाल ही में दावा किया था कि आईफोन 12 सीरीज़ 749 डॉलर (लगभग 54,900 रुपये) से शुरू हो सकती है। iPhone 12 Mini की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Apple के आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी को 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प में लाने की संभावना है, जबकि आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स के 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी वेरिएंट के साथ आने की संभावना है।
Advertisement
 

iPhone 12 series specifications (expected)

iPhone 12 सीरीज़ को लेकर अफवाह है कि इसका सबसे छोटा मॉडल यानी कि मिनी 5.4-इंच डिस्प्ले के साथ आएगा, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 12 और iPhone 12 Pro में 6.1-इंच का डिस्प्ले होने का अनुमान लगाया गया है और iPhone 12 Pro Max बड़े 6.7 इंच के डिस्प्ले से लैस हो सकता है। मौजूदा आईफोन की तुलना में तेज़ प्रदर्शन के लिए ऐप्पल सभी नए आईफोन मॉडल्स को ए14 बायोनिक चिपसेट के साथ पेश कर सकता है। नया चिप पहले से ही iPad Air (4th Gen) को पावर दे रहा है।

Apple को आईफोन 12, आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स पर 5जी सपोर्ट देने की उम्मीद है। हालांकि, लाइनअप में टॉप-एंड मॉडल iPhone 12 Pro Max - बेहतर और तेज़ मिलीमीटर-वेव (एमएमवेव) 5जी सपोर्ट के साथ आ सकता है, जबकि अन्य दो मॉडल में सब -6 गीगाहर्ट्ज़ 5जी कनेक्टिविटी होने की संभावना है। इस बात की कोई रिपोर्ट नहीं है कि आईफोन 12 मिनी 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा या नहीं।
Advertisement

iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max भी नए ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) के अनुभवों को सक्षम करने के लिए Sony LiDAR सेंसर के साथ आ सकता है। मौजूदा iPad Pro मॉडल में पहले से ही एक LiDAR सेंसर मौजूद है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सुझाव दिया गया है कि आईफोन 12 प्रो मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकते हैं। आईफोन 12 प्रो मॉडल में 240fps फ्रेम रेट पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार Apple अपने iPhone 12 मॉडल्स के साथ चार्जर नहीं देगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.