iPhone SE (2020) की भारत में सेल को लेकर मिली यह अहम जानकारी

Gadgets 360 ने Flipakrt ऐप पर इस नए iPhone SE (2020) बैनर को देखा है और यूज़र्स यहां आईफोन एसई (2020) की सेल की सभी जानकारी जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 मई 2020 13:31 IST
ख़ास बातें
  • iPhone SE (2020) की भारत में जल्द शुरू होगी सेल
  • Flipkart के जरिए ऑनलाइन बेचा जाएगा नया ऐप्पल आईफोन
  • फिलहाल भारत में केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में चालू है ऑनलाइन डिलिवरी

Apple iPhone SE (2020) की भारत में कीमत 42,500 रुपये से शुरू है

iPhone SE (2020) को पिछले महीने लॉन्च किया गया था और Apple की इस नई "सस्ती" पेशकश की भारत में कीमत 42,500 रुपये से शुरू होती है। लॉकडाउन प्रतिबंध को देखते हुए फोन की ग्लोबल लॉन्च के समय भारत में उपलब्धता और बिक्री के जानकारी की घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन ई-रिटेलर Flipkart ने अब फोन की भारत में सेल की जानकारी को टीज़ किया है। ई-कॉमर्स दिग्गज ने नए iPhone SE को खरीदने के इच्छुक लोगों का रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है। फ्लिपकार्ट ऐप के अंदर एक नया ऐप्पल बैनर दिखाई दे रहा है और आईफोन एसई (2020) को 'कमिंग सून' के रूप में लिस्ट किया गया है।

Gadgets 360 ने फ्लिपकार्ट ऐप पर इस नए iPhone SE (2020) बैनर को देखा है और यूज़र्स यहां आईफोन एसई (2020) की सेल की सभी जानकारी जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। ई-कॉमर्स दिग्गज यहां आपके ईमेल आईडी और फोन नंबर की जानकारी लेगा और आपको नए Apple फोन की सेल की सभी जानकारी देगा। फ्लिपकार्ट ने हाल ही में देश में ग्रीन और ऑरेंज क्षेत्रों में गैर-आवश्यक सामानों की बिक्री शुरू की है। हालांकि रेड क्षेत्रों में फिलहाल केवल आवश्यक सामानों की ऑनलाइन सेल की जा रही है। अब जब लॉकडाउन प्रतिबंधों में थोड़ी ढील दी गई है, तो Apple जल्द ही भारत में नए iPhone SE (2020) की सेल शुरू कर सकती है।

याद दिला दें कि आईफोन एसई (2020) की कीमत भारत में 42,500 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी वेरिएंट का है। स्मार्टफोन के 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत क्रमश: 47,800 रुपये और 58,300 रुपये है। यह देश में ब्लैक, व्हाइट, और प्रॉडक्ट (RED) कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट के टीज़र ने इसकी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है, लेकिन फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है कि यह और कहां-कहां बेचा जाएगा। बता दें कि Flipkart नए iPhone SE (2020) को "फ्लिपकार्ट यूनिक" प्रोडक्ट कह रहा है, जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह फोन ऑनलाइन पोर्टल पर केवल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
 

iPhone SE 2020 specifications, features

Apple ने आईफोन एसई 2020 में 4.7 इंच का एचडी एलसीडी डिस्प्ले दिया है। इसका रिजॉल्यूशन 750x1334 पिक्सल है। डिस्प्ले पैनल हैपटिक टच सपोर्ट के साथ आता है। इसमें ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यही चिपसेट iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max मॉडल का हिस्सा है। नए आईफोन में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 7 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

iPhone SE 2020 के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और लाइटनिंग पोर्ट शामिल हैं। नए आईफोन में टच आईडी बटन है। इसमें फेस आईडी सपोर्ट नहीं है जिसके अलग-अलग सेंसर्स की ज़रूरत पड़ती है।


Advertisement
दिखने में आईफोन एसई 2020 बहुत हद तक iPhone 8 की याद दिलाता है जिसे iPhone 7 के अपग्रेड के तौर पर सितंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। नए फोन का डाइमेंशन 138.4x67.3x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 148 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.