Apple iPhone 15 लॉन्च से पहले जानें प्राइस, डिजाइन, प्रोसेसर, बैटरी, और कैमरा के बारे में सबकुछ!

iPhone 15 फोन में 6.1 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2023 12:15 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 का प्राइस 799 डॉलर (लगभग 65,000 रुपये) से शुरू हो सकता है
  • iPhone 15 Plus का प्राइस 899 डॉलर (लगभग 75,000 रुपये) से शुरू हो सकता है।
  • सीरीज में iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, और 15 Pro Max लॉन्च होने की संभावना

Apple iPhone 15 लॉन्च 12 सितंबर को है।

Photo Credit: YouTube Screenshot/Apple Insider

Apple iPhone 15 लॉन्च 12 सितंबर को है। कंपनी iPhone 15 सीरीज को अपने वंडरलस्ट (Wonderlust) इवेंट में नए आइफोन पेश करने जा रही है। सीरीज में iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, और 15 Pro Max लॉन्च होने की संभावना है। कहा यह भी जा रहा है कि 15 Pro Max की बजाए अबकी बार 15 Ultra के नाम से टॉप वेरिएंट पेश किया जा सकता है। लीक्स और अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं जिसमें कहा गया है कि कंपनी Pro मॉडल्स में लुभावने फीचर दे सकती है। लेकिन रेगुलर मॉडल भी बड़े अपग्रेड्स के साथ आ रहे हैं, ऐसी चर्चा है। आइए जानते हैं कैसे होंगे नए नवेले iPhone 15 और iPhone 15 Plus स्मार्टफोन। 
 

iPhone 15, iPhone 15 Plus Design

रियर पैनल की बात सबसे पहले करते हैं, जिसमें कंपनी पिछली सीरीज, यानि कि iPhone 14 के डिजाइन को ही रिपीट करने वाली है। लेकिन कहा जा रहा है कि अबकी बार रियर पैनल में फ्रॉस्टेड ग्लास देखने को मिल सकता है। यह अपने आप में बड़ी बात है, क्योंकि इस ग्लास का इस्तेमाल कंपनी प्रो मॉडल्स में करती रही है। रेगुलर आईफोन 15 का फ्रेम एल्युमिनियम का देखने को मिल सकता है। साइलेंट बटन लेफ्ट साइड में देखने को मिल सकता है। 

फ्रंट की ओर चलें तो iPhone 15 फोन में 6.1 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 2532 × 1170 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। वहीं, iPhone 15 Plus में यहां 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसमें 2778 x 1284 रिजॉल्यूशन बताया जा रहा है, यानि कि iPhone 15 से यह थोड़ा ज्यादा होगा। इनमें 60Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। कंपनी अबकी बार इनमें भी Dynamic Island फीचर दे सकती है। जबकि पिछली सीरीज में केवल प्रो मॉडल्स में यह फीचर था। 
 

iPhone 15, iPhone 15 Plus Processor

रेगुलर मॉडल्स में कंपनी पिछले साल आई सीरीज का ही चिपसेट Apple A16 Bionic दे सकती है। यह A15 Bionic से 7 प्रतिशत ज्यादा तेज बताया गया है जो कि आईफोन 14 रेगुलर मॉडल में था। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी के शुरुआती वेरिएंट्स आ सकते हैं। iPhone 15 में 3,877mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। जबकि iPhone 15 Plus में 4,912mAh बैटरी दी जा सकती है। इस सीरीज के साथ कंपनी फोन में USB-C चार्जिंग पोर्ट शामिल करने जा रही है। कंपनी बॉक्स में ही USB-C टू USB-C केबल दे सकती है। 
 

iPhone 15, iPhone 15 Plus Camera

iPhone 15 और iPhone 15 Plus में ƒ/1.6 अपर्चर वाला 48MP सोनी सेंसर देखने को मिल सकता है। यह आईफोन 14 में 12 मेगापिक्सल का लेंस था। इस लिहाज से आईफोन 15 कैमरा के मामले में बड़ा अपग्रेड साथ ला रहा है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रवाइड सेंसर भी होगा जिसमें ƒ/2.4 अपर्चर होगा। Dynamic Island में मिलने वाला फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का बताया गया है। 

अब आप इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत भी जानना चाह रहे होंगे। हालांकि Apple की ओर से आईफोन 15 सीरीज की कीमत का संकेत भी नहीं दिया गया है, लेकिन लीक्स और अपडेट्स के आधार पर इसका एक अंदाजा लगाया जा सकता है। 
 

iPhone 15, iPhone 15 Plus Price

iPhone 15 का प्राइस 799 डॉलर (लगभग 65,000 रुपये) से शुरू हो सकता है। वहीं, iPhone 15 Plus का प्राइस 899 डॉलर (लगभग 75,000 रुपये) से शुरू हो सकता है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो कंपनी इसमें स्यान, लाइट ब्लू, ब्लैक, स्टारलाइट, येलो और कोरल पिंक कलर में हैंडसेट्स उतार सकती है। आईफोन 15 सीरीज का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है, जिसमें देखना होगा कि एपल अबकी बार क्या नया, और खास पेश करेगी। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन! लॉन्च से पहले बड़ा दावा
  2. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  3. GST नंबर ऑनलाइन कैसे करें प्राप्त, ये है रजिस्ट्रेशन की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  4. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Realme Narzo 100 Lite 5G में मिलेगा 6.8 इंच डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन! लॉन्च से पहले बड़ा दावा
  2. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  4. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  6. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  8. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  9. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  10. Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.