iPhone 14 की Emergency SOS सर्विस ने बचाई दो लोगों की जान!

iPhone 14 की Emergency SOS सर्विस की खूबी यह है कि यह सैटेलाइट के माध्यम से चलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 सितंबर 2023 17:52 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 14 में सैटेलाइट आधारित SOS फंक्शन दिया गया है।
  • पर्वतारोही नदी के किनारे पर फंस गए।
  • सैटेलाइट फीचर की मदद से वे रेस्क्यू टीम तक संपर्क साधने में कामयाब हुए।

iPhone 14 में सैटेलाइट आधारित SOS फंक्शन दिया गया है।

Apple iPhone 15 लॉन्च होने को है। लेकिन उसके पहले iPhone से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर आई है। Apple iPhone 14 लॉन्च के साथ ही अपने स्मार्टफोन में Emergency SOS सर्विस दे रही है। इसके माध्यम से आईफोन में सैटेलाइट के जरिए कनेक्टिविटी दी गई है। अब इसी फीचर ने न्यूजीलैंड में दो पर्वतारोहियों की जान बचाई है। न्यूजीलैंड के आर्थर पास में दो हाइकर फंस गए थे। फिर रेस्क्यू टीम को आईफोन की सैटेलाइट कनेक्टिविटी की मदद से उनकी जान बचाने में कामयाबी मिली। 

Apple iPhone की Emergency SOS सर्विस ने दो लोगों की जान बचा ली। न्यूजीलैंड में ये पर्वतारोही फंस गए थे। एपल इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वहां की Canterbury West Air Rescue Service टीम ने बताया है कि कैसे उन्होंने Apple iPhone की Emergency SOS सर्विस के माध्यम से दो लोगों की जान बचाई। न्यूजीलैंड में सर्विस इस्तेमाल का ये पहला मामला बताया जा रहा है। टीम ने कहा है कि आने वाले समय में Satellite SOS सर्विस स्मार्टफोन में बहुत महत्वपूर्ण फीचर बनकर उभर सकता है। 

iPhone 14 में सैटेलाइट आधारित SOS फंक्शन दिया गया है। जिसकी मदद से यह ऐसे क्षेत्र में यूजर के लिए अलर्ट जारी करता है जिसमें सेल्युलर या मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी नहीं काम करती है। न्यूजीलैंड में जो घटना सामने आई है उसमें पर्वतारोही नदी के किनारे पर फंस गए। झरने में आए तेज बहाव के कारण वे वहां से निकल नहीं सके और जान बचाने की कोशिश में वहीं अटके रहे। सैटेलाइट फीचर की मदद से वे रेस्क्यू टीम तक संपर्क साधने में कामयाब हुए। 

iPhone 14 की Emergency SOS सर्विस की खूबी यह है कि यह सैटेलाइट के माध्यम से चलती है। यानि कि यूजर अगर ऐसे क्षेत्र में भी है जहां पर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, तब भी यह इमरजेंसी सर्विस काम करेगी। क्योंकि यह सीधे सैटेलाइट के माध्यम से कनेक्ट होती है। इस सर्विस को उपलब्ध करवाने के लिए एपल का पार्टनर Globalstar है। सैटेलाइट के माध्यम से Emergency SOS सर्विस फिलहाल अमरीका, कनाड़ा, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, इटली, नीदरलैंड और पुर्तगाल में उपलब्ध है। तो अगर आपके पास iPhone 14 या उससे ऊपर का मॉडल (आने वाला iPhone 15) है, और आप ऐसी जगह फंस गए हैं जहां मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है, तो भी उपलब्ध सर्विस वाली जगहों पर सैटेलाइट के माध्यम से इमरजेंसी कनेक्टिविटी संभव है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.