Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब

Apple आज लॉन्च इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल iPhone लेकर आ रहा है, जिसमें कंपनी सबसे बड़े बदलावों कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2026 16:50 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Fold की शुरुआती कीमत $2,000 से ज्यादा रखने का प्लान है।
  • iPhone Fold में फेस आईडी का फीचर हटाया जा सकता है।
  • iPhone Fold में 48 मेगापिक्सल का वाइड सेंसर होगा।

iPhone Fold में 48 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

Photo Credit: X/Apple Track

Apple आज लॉन्च इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल iPhone लेकर आ रहा है, जिसमें कंपनी सबसे बड़े बदलावों कर सकती है। Apple के सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में लॉन्च होने वाला यह आईफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ दस्तक देगा। हालांकि, Apple ने अभी तक इसके नाम, फीचर्स या किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और अफवाहों में इस फोल्डेबल आईफोन का नाम iPhone Fold और iPhone Ultra बताया जा रहा है।  एप्पल ने इस आईफोन को स्लिम बनाने के लिए कई समझौते हुए किए होंगे, जिसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो कि iPhone 18 Pro मॉडल की तुलना में इस फोल्डेबल में नहीं हो सकते हैं। आइए एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone Fold Price (Expected)

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, iPhone Fold की शुरुआती कीमत $2,000 से ज्यादा रखने का प्लान है, जिससे यह डिवाइस प्रीमियम फोल्डेबल कैटेगरी में आ जाएगा।

फेस आईडी हट जाएगी
रिपोर्ट्स के अनुसार, फुल अनफोल्ड होने पर इस आईफोन की मोटाई लगभग 4.5 mm हो सकती है, जिससे Apple के फेशियल-रिकग्निशन सिस्टम के लिए जरूरी TrueDepth कंपोनेंट्स के लिए बहुत कम जगह बचेगी। ऐसे में सबसे बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि इसमें फेस आईडी हटाई जा सकती है। इसकी जगह ऐसी चर्चा है कि एप्पल टच आईडी को वापस ला सकता है, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर सामान्य होम बटन के बजाय साइड में लगे पावर बटन में लगा होगा। यह कुछ आईपैड पर टच आईडी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तरीके जैसा ही होगा। यह एप्पल के हाई-एंड आईफोन के लिए एक बड़ा बदलाव होगा, जो सालों से फेस आईडी पर निर्भर रहे हैं।

टेलीफोटो कैमरा नहीं
कैमरा सेटअप की बात करें तो यह फोल्डेबल आईफोन iPhone 18 Pro मॉडल से पीछे रह सकता है। डमी यूनिट और लीक से पता चला है कि इसमें सिर्फ दो रियर कैमरे हो सकते हैं, जिसमें पहला 48 मेगापिक्सल का वाइड सेंसर और एक 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा। इसका मतलब है कि इसमें कोई डेडिकेटेड टेलीफोटो लेंस नहीं होगा। बताया जा रहा है कि फोन के स्लिम डिजाइन की वजह से यह हो सकता है। इसका कैमरा सिस्टम Apple के Pro मॉडल के मुकाबले में कम वर्सटाइल होगा।

अलग डिस्प्ले अनुभव
मार्क गुरमन का कहना है कि इस फोल्डेबल में 5.5 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले और 7.8 इंच की बड़ी इंटरनल डिस्प्ले मिल सकती है। छोटा डिस्प्ले डेली आईफोन उपयोग के लिए होगा, जबकि डिवाइस को खोलने पर ऐप्स, वीडियो और मल्टीटास्किंग के लिए टैबलेट जैसा अनुभव मिलेगा। लीक हुए डमी मॉडल से पता चला है कि अनफोल्ड होने पर आईफोन का साइज कुछ प्रतिस्पर्धी फोल्डेबल स्मार्टफोन के लंबे आस्पेक्ट रेश्यो के बजाय, काफी चौड़ा और कॉम्पैक्ट हो सकता है। Apple कथित तौर पर दिखने वाली क्रीज को कम करने पर भी काम कर रहा है। कंपनी इसे लगभग खत्म करने के करीब पहुंच गई है और उम्मीद है कि लिक्विड-मेटल हिंज बार-बार फोल्ड करने के बावजूद सालों तक डिजाइन को बनाए रखने में मदद करेगा।

Advertisement

सिर्फ ई-सिम कनेक्टिविटी
एप्पल का फोल्डेबल आईफोन भी Apple के ई-सिम-ओनली डिवाइस वाले फीचर को फॉलो करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, गुरमन और एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने सुझाव दिया कि iPhone Ultra बिना फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट के आ सकता है। अगर इस डिवाइस में एप्पल का इन-हाउस सी2 मॉडेम इस्तेमाल होता है तो इसमें mmWave 5G का फीचर नहीं मिल सकता है, क्योंकि कहा जा रहा है कि इस मॉडेम में इस टेक्नोलॉजी का सपोर्ट नहीं है। उम्मीद है कि iPhone 18 Pro मॉडल के यूएस वर्जन में क्वालकॉम हार्डवेयर का इस्तेमाल जारी रहेगा, क्योंकि अमेरिकी कैरियर mmWave बैंड का इस्तेमाल करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.