फ्लिपकार्ट सेल ऑफर में आईफोन पर छूट और कैशबैक, आईपैड और ऐप्पल वॉच भी सस्ते

फ्लिपकार्ट से आईफोन खरीदने पर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहक (ईएमआई लेन-देन पर) कैशबैक पा सकते हैं। जिन मॉडल पर फायदा मिल रहा है, उनमें आईफोन एक्स, 8, 8प्लस, 7, 7 प्लस, 6, 6 प्लस और आईफोन एसई शामिल हैं। इसी के साथ ही सेल में आईपैड के विभिन्न मॉडल, इयरपॉड और ऐप्पल वॉच पर भी छूट दी जा रही है। कुछ आईफोन मॉडल पर 50 फीसदी तक की बायबैक वैल्यू भी दी जा रही है। यह सेल 15 फरवरी तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 14 फरवरी 2018 17:54 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन को छूट के साथ खरीदने का मौका दे रही फ्लिपकार्ट
  • आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहक ईएमआई लेन-देन पर पाएंगे कैशबैक
  • कुछ आईफोन मॉडल पर 50 फीसदी तक की बायबैक वैल्यू भी दी जा रही
आईफोन को छूट के साथ खरीदने का एक मौका ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट भी दे रही है। फ्लिपकार्ट से आईफोन खरीदने पर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहक (ईएमआई लेन-देन पर) कैशबैक पा सकते हैं। जिन मॉडल पर फायदा मिल रहा है, उनमें आईफोन एक्स, 8, 8प्लस, 7, 7 प्लस, 6, 6 प्लस और आईफोन एसई शामिल हैं। इसी के साथ ही सेल में आईपैड के विभिन्न मॉडल, इयरपॉड और ऐप्पल वॉच पर भी छूट दी जा रही है। कुछ आईफोन मॉडल पर 50 फीसदी तक की बायबैक वैल्यू भी दी जा रही है। यह सेल 15 फरवरी तक जारी रहेगी।
 

आईफोन के मॉडल पर ये हैं ऑफर

आईफोन एक्स के लिए यहां असल कीमत 89,000 रुपये है, जिसे छूट के बाद 82,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। खास तौर पर आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को नए आईफोन मॉडल पर 10,000 रुपये का कैशबैक (ईएमआई के लेन-देन में) मिलेगा। 256 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन एक्स की छूट के बाद कीमत 98,999 रुपये है। इसकी असल कीमत यहां 1,02,000 रुपये है। साथ ही 18,000 रुपये तक की एक्सचेंज छूट भी यहां दी जा रही है।
Advertisement

अगर आईफोन एक्स आपके बजट से बाहर जा रहा है, तो आप यहां 66,999 रुपये कीमत में आईफोन 8 प्लस खरीद सकते हैं, जिसकी असल कीमत 73,000 रुपये है। वहीं, आईफोन 8 छूट के साथ 55,999 रुपये है। इस हैंडसेट की असल कीमत 64,000 रुपये है। दोनों ही हैंडसेट की ईएमआई लेन-देन पर 8,000 रुपये कैशबैक का भी लाभ दिया जा रहा है। साथ ही 18,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी इन फोन के साथ लिया जा सकता है।

32 जीबी वाले आईफोन 7 प्लस को यहां आप 56,499 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसकी असल कीमत 59,000 रुपये है। वहीं, 128 जीबी वाले आईफोन 7प्लस को ऑफर के साथ 62,500 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन 82,000 रुपये की वास्तविक कीमत के साथ उपलब्ध है। 32 जीबी वाला आईफोन 7 42,999 रुपये और 128 जीबी वाला आईफोन 7 55,999 रुपये में मिल रहा है। 256 जीबी वाले आईफोन 7 के लिए आपको 56,890 रुपये खर्च करने होंगे। 7 व 7 प्लस 4,000  रुपये कैशबैक के साथ आ रहे हैं। यह कैशबैक आईसीआईसीआई ग्राहकों को ईएमआई लेन-देन पर मिलेगा। साथ में 18,000 रुपये एक्सचेंज कीमत इन फोन पर भी लागू होती है।
Advertisement

अगर आप आईफोन 8 और 7 से सस्ता मॉडल खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो यहां आपको 32 जीबी वाला आईफोन 6एस 34,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 32 जीबी वाले आईफोन 6एस प्लस की कीमत 39,999 रुपये है। 32 जीबी वाला आईफोन 6 यहां 25,299 रुपये में बिक रहा है। 6एस और 6 पर यह ऑफर 2,500 रुपये का कैशबैक भी दे रहा है, जो ईएमआई लेन-देन में मान्य होगा। अब बारी 32 जीबी वाले आईफोन एसई की। यह हैंडसेट ऑफर के माध्यम से आप 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसकी असल कीमत 26,000 रुपये है। इस पर ईएमआई लेन-देने के साथ 2,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।
 

आईपैड, ऐप्पल वॉच और इयरपॉड पर ऑफर

आईफोन के अलावा ऐप्पल आईपैड के विभिन्न मॉडल पर भी छूट दी जा रही है। 32 जीबी वाई-फाई वेरिएंट यहां 22,890 रुपये में बिक रहा है। इसकी असल कीमत 28,000 रुपये है। वहीं, 128 जीबी वाई-फाई प्लस सेल्युलर मॉडल के लिए आपको 45,990 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी वास्तविक कीमत 47,900 रुपये है। 64 जीबी वाला आईपैड प्रो (वाईफाई) यहां 49,900 रुपये में उपलब्ध है। 256 जीबी वाला आईपैड प्रो 61,500 रुपये में बिक रहा है। ऐप्पल वॉच पर 8,700 रुपये तक की छूट दी जा रही है। ऐप्पल एयरपॉड यहां 1,999 रुपये में बिक रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  8. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  10. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.