भारत में सेल बढ़ाने के लिए Apple खोलेगा 500 नए रिटेल स्टोर

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 27 जुलाई 2015 13:35 IST
ऐप्पल (Apple) भारत में अपनी रणनीति को और मज़बूती देने की तैयारियों में जुट गया है। कंपनी जल्द ही एक नए रिटेल प्रोग्राम पर काम शुरू करने जा रही है जिसके तहत कई नए स्टोर्स खोले जाएंगे। एनडीटीवी गैजेट्स को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ऑथोराइज़्ड मोबिलिटी रिसेलर्स (AMR) प्रोग्राम के तहत भारत के 12 शहरों में 500 स्टोर खोले जाएंगे। इन स्टोर्स में कंपनी के नए ऑफर्स, खासकर iPhone, iPad और थर्ड-पार्टी एसेसरीज बेचे जाएंगे।

Apple सीधे तौर पर कुछ पार्टनर्स को AMR प्रोग्राम में जोड़ने की तैयारी कर रहा है और एनडीटीवी गैजेट्स को मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 100 पार्टनर्स ने इसके लिए हामी भी भर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी ने उन शहरों और जगहों को भी चुन लिया है, जहां ये नए स्टोर्स खोले जाएंगे। Apple की वेबसाइट के मुताबिक, AMR के प्रोग्राम मैनेजर की ये जिम्मेदारी होगी कि वो स्टोर लोकेशन ढूंढे।
Advertisement

एनडीटीवी गैजेट्स को इसके बारे में जो और जानकारी मिली है, उसके मुताबिक नए स्टोर्स को कंपनी की कठोर गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा। साथ ही साइज़ और डिज़ाइन इत्यादि Apple के दिशा-निर्देश के मुताबिक ही होंगे। Apple ने इसके लिए एक कॉन्ट्रैक्टर को भी रखा है, जो स्टोर के इंटीरियर को डिजाइन करेंगे। Apple की पूरी सहमति मिलने के बाद ही दुकान को रिटेलर को सौंपा जाएगा।

आपको बता दें कि ये स्टोर्स रिटेलर ही चलाएंगे। उन्हें बाकी रिटेलर्स के मुकाबले प्रोडक्ट बेचने पर बेहतर कमीशन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी स्टोर के स्टाफ को ट्रेनिंग भी देगी ताकि वो ग्राहकों को खरीदारी के वक्त मदद कर सकें।
Advertisement

पूरी दुनिया में शायद ही Apple अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट देता होगा। कुछ वक्त पहले तक भारत में भी ऐसा ही होता था। लेकिन हाल के दिनों में कंपनी ने अपने डिस्ट्रिब्यूशन मॉडल में कुछ बदलाव करते हुए iPhone, MacBook Air और बाकी प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट देने की शुरुआत की है, जिससे मार्केट शेयर में भी सुधार देखा गया है। एनडीटीवी गैजेट्स को पता चला है कि AMR पार्टनर्स के साथ भी Apple इसी मॉडल पर काम करेगा, जिसकी वजह से वो एमआरपी से भी कम दाम में प्रोडक्ट बेच पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.