iPhone 8 और iPhone 8 Plus 64GB भारत में हुए बंद, यह है कारण

iPhone SE (2020) की भारत में कीमत का भी खुलासा हो गया है, लेकिन लॉकडाउन के चलते ई-कॉमर्स सेल पर प्रतिबंध के चलते स्मार्टफोन की सेल की घोषणा नहीं की गई है।

iPhone 8 और iPhone 8 Plus 64GB भारत में हुए बंद, यह है कारण

Apple iPhone SE (2020) की भारत में कीमत 42,500 रुपये से शुरू है

ख़ास बातें
  • iPhone SE (2020) है iPhone 8 और 8 Plus 64GB के बंद होने का कारण
  • आईफोन 8 की कीमत में आता है नया दमदार आईफोन एसई
  • आईफोन 8 प्लस 128 जीबी वेरिएंट की सेल रहेगी चालू
विज्ञापन

Apple को अभी iPhone SE (2020) को लॉन्च ही किया है कि अब Gadgets 360 को पता चला है कि कंपनी ने iPhone 8 और iPhone 8 Plus 64GB मॉडल को भारत में बंद कर दिया है। ऐप्पल केवल आईफोन 8 प्लस 128 जीबी मॉडल को बेचेगा और आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस 64 जीबी मॉडलों को अब स्टॉक में वापस नहीं लाया जाएगा। ग्राहक अब इन दोनों स्मार्टफोन वेरिएंट्स को केवल तब तक खरीद सकेंगे, जब तक ये ई-रिटेलर्स और आधिकारिक रिटेलर्स के स्टॉक में बचे हुए हैं। दूसरी ओर, iPhone 7 अभी भी ऐप्पल की वेबसाइट पर लिस्ट कहा है और iPhone 8 Plus के 128 जीबी मॉडल के साथ उपलब्ध रहने की संभावना है।

स्मार्टफोन बंद करने के पीछे का कारण ऐप्पल द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया किफायती iPhone SE (2020) है। जैसा कि हमने बाताया, Apple अब देश में iPhone 8 और iPhone 8 Plus 64GB मॉडल के लिए नया स्टॉक लाने की योजना नहीं बना रही है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी अपडेट किया है, जिसके बाद अब वेबसाइट में केवल आईफोन 8 प्लस के 128 जीबी मॉडल की लिस्टिंग दिखाई दे रही है।

iPhone SE (2020) की भारत में कीमत का भी खुलासा हो गया है, लेकिन लॉकडाउन के चलते ई-कॉमर्स सेल पर प्रतिबंध के चलते स्मार्टफोन की सेल की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है कि लॉकडाउन के खत्म होने के कुछ समय बाद आईफोन एसई (2020) देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 42,500 रुपये से शुरू होती है। 42,500 रुपये कीमत के साथ नया आईफोन स्पेसिफिकेशन के मामले में iPhone 8 के समान है। यहां तक कि इसमें शामिल प्रोसेसर और कुछ अन्य फीचर्स आईफोन 11 से मेल खाते हैं।

iPhone SE (2020), iPhone 8 Plus 128GB, iPhone 11 Series और iPhone X Series के साथ iPhone 7 की सेल जारी रहेगी। iPhone 7 की कीमतें ऐप्पल की वेबसाइट पर अभी भी लिस्टेड दिखाई दे रही है, जो 32 जीबी मॉडल के लिए 31,500 रुपये और 128 जीबी मॉडल के लिए 36,800 रुपये है।

यह देखते हुए कि iPhone 8 और iPhone SE (2020) में लगभग समान स्पेसिफिकेशन हैं, आईफोन 8 का बंद होने कुछ हद तक मायने रखता है। हालांकि, iPhone 8 Plus 64GB विकल्प को बंद करने के पीछे का तर्क समझ से बाहर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »