ऐप्पल के सीईओ टिम कुक इस हफ्ते मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से: रिपोर्ट

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 17 मई 2016 10:25 IST
अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी ऐप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक इस सप्ताह के आखिर में देश आ सकते हैं और यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात हो सकती है। इस घटनाक्रम से वाकिफ एक सूत्र ने कहा, " ऐप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इस सप्ताहांत प्रधानमंत्री मोदी से मिल सकते हैं।"

कुक अभी बीजिंग में हैं। कुक ने 13 मई को चीन की एप आधारित टैक्सी सेवा कंपनी दीदी चुक्सिंग में एक अरब डॉलर निवेश की घोषणा की थी।
Advertisement

कुक ने चीन के कुछ विख्यात एप डेवलपर से भी मुलाकात की। कुक मार्च 1998 में एप्पल से जुड़े थे। 24 अगस्त, 2011 को उन्हें स्टीव जॉब्स के बाद कंपनी का अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी बना दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 2003 के बाद पहली बार कंपनी की आय में गिरावट दर्ज की गई है।
Advertisement

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 50.6 अरब डॉलर दर्ज की गई और शुद्ध लाभ 10.5 अरब डॉलर दर्ज किया गया। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी की आय 58 अरब डॉलर थी और शुद्ध लाभ 13.6 अरब डॉलर था।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone, Mobiles, Tim Cook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  2. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  3. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  4. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  5. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  6. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  7. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  8. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  10. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.