AnTuTu Top 10: मिड-रेंज स्मार्टफोन में ये 10 स्मार्टफोन हैं टॉप परफॉर्मर

अक्टूबर 2023 की AnTuTu टॉप 10 मिड-रेंज स्मार्टफोन लिस्ट

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 नवंबर 2023 18:44 IST
ख़ास बातें
  • अक्टूबर 2023 की AnTuTu टॉप 10 मिड-रेंज स्मार्टफोन लिस्ट
  • लिस्ट में Realme, Redmi, iQOO, Vivo और Oppo के स्मार्टफोन शामिल हैं
  • टॉप पर मौजूद स्मार्टफोन में मिलता है Snapdragon 7+ Gen 2 SoC
AnTuTu एक बेंचमार्केटिंग प्लेटफॉर्म है, जो स्मार्टफोन को कुछ टेस्ट से गुजारता है और उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें स्कोर देता है। कुछ ब्रांड्स अपनी फोन की ताकत दिखाने के लिए इस प्लेटफॉर्म के स्कोर को मार्केटिंग मटेरियल की तरह भी इस्तेमाल करते हैं। अगस्त महीने में AnTuTu ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के स्कोर के आधार पर अपनी टॉप 10 लिस्ट को जारी किया था, जिसमें लीड करने वाला स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 Pro था, जिसे चीन में लॉन्च किया गया है। अब, प्लेटफॉर्म ने मिड-रेंज स्मार्टफोन की एक टॉप 10 लिस्ट जारी की है, जिसमें Realme, Redmi, iQOO, Vivo और Oppo के स्मार्टफोन शामिल हैं। चलिए इन टॉप 10 परफॉर्मर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

अक्टूबर 2023 की AnTuTu टॉप 10 मिड-रेंज स्मार्टफोन लिस्ट

Realme GT Neo5 SE

लिस्ट में टॉप करने वाला स्मार्टफोन GT Neo5 SE है, जो फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट है और इसने AnTuTu पर 1,154,600 स्कोर हासिल किया है।
 

Redmi Note 12 Turbo

Redmi Note 12 Turbo ने 1,152,325 स्कोर हासिल किया है। स्कोर Realme GT Neo5 SE के करीब इसलिए है, क्योंकि Redmi फोन भी Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट से लैस आता है। मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के लिए यह चिपसेट काफी दमदार है। यह फोन भी फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है।
 
 

iQOO Z8

iQOO Z8 तीसरा फोन है, जो भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन AnTuTu पर इसने 962,629 स्कोर हासिल किया है। इस स्मार्टफोन में Dimensity 8200 चिपसेट शामिल है।
 

Vivo S17 Pro

Vivo का यह फोन भी चीन में लॉन्च हुआ है। इसे AnTuTu टेस्ट में 951,223 अंक मिले है। स्मार्टफोन Dimensity 8200 चिपसेट से लैस आता है।
 

iQOO Neo7 SE

इस फोन में भी S17 Pro के समान Dimensity 8200 चिपसेट मिलता है। इसे AnTuTu बेंचमार्किंग में 950,981 स्कोर मिला है। फिलहाल यह फोन भी भारत में उपलब्ध नहीं है।
 

Civi 3

Civi 3 चीन में उपलब्ध होने वाला स्मार्टफोन है, जो  Dimensity 8200-Ultra चिपसेट पर काम करता है। इसे AnTuTu पर 892,704 अंक हासिल हुए हैं और यह लिस्ट पर छठे स्थान पर था।
 

Redmi K60E

सातवें स्थान पर Redmi K60E है, जिसे 891,175 अंक मिले हैं। फोन Dimensity 8200 चिपसेट के साथ आता है और मिड-रेंज कैटेगरी में एक बेहतरीन फोन है।
Advertisement
 

OnePlus Ace Racing Edition

वनप्लस ऐस रेसिंग एडिशन 889,916 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। इसमें 8100-Max चिपसेट मिलता है। फोन भारत में उपलब्ध नहीं है।
 

Redmi Note12T Pro

Redmi Note12T Pro को 888,496 अंकों का AnTuTu स्कोर मिला है। Civi 3 की तरह, यह Dimensity 8200-Ultra चिपसेट पर काम करता है।
 

Oppo Reno9 Pro 5G

886,356 अंकों के स्कोर के साथ ओप्पो फोन लिस्ट में सबसे नीचे, यानी 10वें स्थान पर है। इसमें Dimensity 8100-Max चिपसेट दिया गया है। फोन भारत में उपलब्ध नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  2. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  2. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  3. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  4. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  5. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  6. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  8. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
  9. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  10. सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.