गूगल ने दी जानकारी, जल्द आएगा एंड्रॉयड ओ बीटा वर्ज़न

गूगल ने अपने आई/ओ 2017 डेवलेपर कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले कहा है कि एंड्रॉयड ओ बीटा जल्द लॉन्च होगा। गूगल ने इसी के साथ एंड्रॉयड नूगा बीटा के खत्म होने का भी ऐलान कर दिया। एंड्रॉयड बीटा की वेबसाइट पर, कंपनी ने कहा कि एंड्रॉयड ओ बीटा प्रोग्राम के शुरू होने पर साइट को अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2017 16:31 IST
गूगल ने अपने आई/ओ 2017 डेवलेपर कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले कहा है कि एंड्रॉयड ओ बीटा जल्द लॉन्च होगा। गूगल ने इसी के साथ एंड्रॉयड नूगा बीटा के खत्म होने का भी ऐलान कर दिया। एंड्रॉयड बीटा की वेबसाइट पर, कंपनी ने कहा कि एंड्रॉयड ओ बीटा प्रोग्राम के शुरू होने पर साइट को अपडेट किया जाएगा। और कंपनी ने डेवलेपर को अपने डिवाइस पर एंड्रॉयड नूगा की फुल ओटीए इमेज डाउनलोट करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

एंड्रॉयड नूगा बीटा का अंत
Advertisement
गूगल ने वेबसाइट पर कहा, ''एंड्ऱॉयड बीटा प्रोग्राम में रुचि दिखाने के लिए आपका धन्यवाद। एंड्रॉयड नूगा बीटा को खत्म कर दिया गया है और जिन डिवाइस में एंड्रॉयड नूगा बीटा अपडेट दिया गया था, उन्हें अब पब्लिक वर्ज़न परर अपडेट कर दिया गया है। अगर आप अभी भी नूगा के बीटा वर्ज़न पर हैं तो आप डिवाइस के लिए फुल ओटीए इमेज डाउनलोड और साइडलोड कर सकते हैं। हम एंड्रॉयड ओ बीटा प्रोग्राम के शुरू होने पर साइट को अपडेट करेंगे।''

एंड्रॉयड ओ फ़ीचर
एंड्रॉयड ओ के डेवलेपर प्रिव्यू को मार्च में नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस प्लेयर, पिक्सल और पिक्सल एक्सएल डिवाइस के लिए जारी किया गया था। इस अपडेट से नए फ़ीचर जैसे ज़्यादा बैटरी लाइफ के लिए बैकग्राउंड लिमिट पर (ऐप के लिए) ज़्यादा नियंत्रण, नोटिफिकेशन चैनल और अडेप्टिव आइकन। एंड्रॉयड ओ यूज़र ऑटोफिल ऐप के लिए सपोर्ट, नेटिव पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, हाई रिज़ॉल्यूशन ऑडियो, बेहतर कीबोर्ड नेविगेशन और तेज एंड्रॉयड रनटाइम जैसे फ़ीचर भी मिलेंगे।
Advertisement

अभी तक, गूगल एंड्रॉयड नूगा के बीटा वर्ज़न के साथ एंड्रॉयड ओ का 'डेवलेपर प्रिव्यू' को भी मुहैया कराता रहा है। एंड्रॉयड ओ को अगले बड़े एंड्रॉयड वर्ज़न के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है।
Advertisement

सोमवार को बीटान्यूज़ ने रिपोर्ट दी, ''कई पिक्सल और नेक्सस यूज़र एंड्रॉयड ओ बीटा डेवलेपर प्रिव्यू के लिए इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यह सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए नहीं है।''

गूगल द्वारा एंड्रॉयड ओ फ़ीचर और फंक्शनालिटी की योजना इसी महीने सैन फ्रांसिस्को में होने वाली कॉन्फ्रेंस में पेश करने की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  2. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  3. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  5. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  6. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  7. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  8. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  9. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  10. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.