नेक्सस और पिक्सल डिवाइस में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलना शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2016 14:16 IST
ख़ास बातें
  • नया एंड्रॉयड 7.1.1 ओटीए के जरिए उपलब्ध होगा
  • अगले कुछ हफ्तों में यह अपडेट सभी सपोर्ट करने वाले डिवाइस में मिलने लगेगा
  • एंड्रॉयड 7.1.1 से नए इमोजी, जिफ़ सपोर्ट जैसे नए फ़ीचर आए हैं
गूगल ने एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के फाइनल बिल्ड को जारी करना शुरू कर दिया है। इससे पहले गूगल ने एंड्रॉयड 7.1 नूगा डेवलेपर प्रिव्यू 2 को नेक्सस व पिक्सल स्मार्टफोन के लिए जारी किया था। नए एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट में दिसंबर के लिए जारी किए गए सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल है।

नए एंड्रॉयड 7.1.1 को गूगल ने 'नूगा के एक अपडेट' के तौर पर पेश किया है। एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट अगले कुछ हफ्तों में नेक्सस 6, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस 9, पिक्सल, पिक्सल एक्सएल, नेक्सस प्लेयर, पिक्सल सी और जनरल मोबाइल 4जी (एंड्रॉयड वन) डिवाइस में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट ओवर-द-एयर (ओटीए) के जरिए मिलेगा। इसके साथ ही एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम में शामिल डिवाइस में भी फाइनल वर्ज़न जारी किया जाएगा।

गूगल ने सपोर्ट करने वाले डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 की फैक्टरी इमेज और ओटीए फाइल जारी कर दी हैं।
 

एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट में नए इमोजी जोड़े गए हैं जो जेंडर इक्वालिटी को दिखाते हैं। गौर करने वाली बात है, गूगल ने इससे पहले कई सारे फीमेल इमोजी कैरेक्टर जोड़ने का ऐलान भी किया था। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के साथ ही, गूगल ने कई नए इमोजी कैरेक्टर जोड़े हैं। इसके अलावा, गूगल के पिक्सल फोन में लॉन्च किए गए नए इमोजी अब एंड्रॉयड नूगा सपोर्ट वाले सभी डिवाइस में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

इमोजी के अलावा, गूगल ने सपोर्ट करने वाले एप्लिकेशन में सीधे कीबोर्ड के जरिए जिफ़ इमेज सपोर्ट भी दिया है। कुछ ऐप गूगल अलो, गूगल मैसेंजर और हैंगआाउट के जरिए जिफ़ सपोर्ट करेंगे। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट से होम स्क्रीन पर ऐप शॉर्टकट भी दिखेंगे। यूज़र किसी एक आइकन को देर तक दबाए रखने के बाद कोई एक्शन लॉन्च कर सकते हैं।
Advertisement

गूगल ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि,  ''सपोर्ट करने वाले डिवाइस में 5 दिसंबर 2016 के सिक्योरिटी पैच के साथ ही सिंगल ओटीए अपडेट मिलेगा।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Mobiles, Nexus, Pixel, Pixel XL, Tablets

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.