Nokia 5.1 को मिला Android 10 अपडेट, जुड़े नए फीचर्स

Nokia 5.1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट फ्रेश यूज़र एक्सपीरियंस के साथ अपग्रेडिड इंटरफेस व नए फीचर्स लेकर आया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2020 15:42 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में Nokia 3.1 को एंड्रॉयड 10 अपडेट भारत में प्राप्त हुआ था
  • पिछले महीनें Nokia 2.1 के लिए Android 10 (Go edition) अपडेट ज़ारी हुआ था
  • भारत में सभी Nokia 5.1 यूज़र्स को लेटेस्ट अपडेट 29 अक्टूबर तक मिल जाएगा

HMD Global ने Nokia 5.1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट फेज़ मैनर में रोलआउट किया है

Nokia 5.1 स्मार्टफोन को भारत और ग्लोबल मार्केट्स में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जिसका खुलासा खुद HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने ट्विटर के जरिए किया है। नोकिया 5.1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट फ्रेश यूज़र एक्सपीरियंस के साथ अपग्रेडिड इंटरफेस व नए फीचर्स लेकर आया है। आपको बता दें, हाल ही में Nokia 3.1 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट भारत में प्राप्त हुआ था, जिसके बाद अब नोकिया 5.1 के लिए भी इसे ज़ारी कर दिया गया है। फिनिश कंपनी ने पिछले महीने Nokia 2.1 स्मार्टफोन के लिए Android 10 (Go edition) अपडेट ज़ारी रोलआउट किया गया था।
 

HMD Global ने Nokia 5.1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट फेज़ मैनर में रोलआउट किया है। यह अपडेट 9 मार्केट्स के लिए रोलआउट किया गया है, जो है आर्मेनिया, अजरबैजान, बेलारूस, जॉर्जिया, भारत, कजाकिस्तान, मंगोलिया, यूक्रेन और उज्बेकिस्तान। कम्युनिटी साइट के फोरम पोस्ट पर कंपनी का कहना है कि 10 प्रतिशत मार्केट्स को यह अपडेट प्राप्त होना शुरू हो गया है, जबकि 50 प्रतिशत को यह अपडेट 11 अक्टूबर तक प्राप्त होगा। वहीं 100 प्रतिशत यूज़र्स के लिए इस अपडेट को 13 अक्टूबर को रिलीज़ कर दिया जाएगा। भारत में सभी 5.1 यूज़र्स को लेटेस्ट अपडेट 29 अक्टूबर तक मिल जाएगा।

आप अपने नोकिया 5.1 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 की उपलब्धता को सेटिंग्स व सिस्टम अपडेट में जाकर देख सकते हैं।

नोकिया 5.1 अपडेट के साथ एचएमडी ग्लोबल ने अपने एंड्रॉयड 10 रोलआउट मैप को पूरा कर लिया है। बता दें, कोरोना वायरस महामारी के कारण अप्रैल में इस रोडमैप को रिवाइज़ किया गया था।  

नोकिया 5.1 स्मार्टफोन को अगस्त 2018 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त यह फोन एंड्रॉयड 8.0 ऑरियो पर काम करता था, हालांकि मार्च 2019 में इसे एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट प्राप्त हुआ।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android 10, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  2. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  3. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  4. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  6. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  2. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  4. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  5. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  7. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  8. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  10. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.