Amazon Prime Day Sale: Apple के iPhone 16 Pro Max, iPhone 16e और iPhone 15 पर बेस्ट डील्स

इस सेल में iPhone 15 का 128 GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट 59,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन का लिस्टेड प्राइस 69,900 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जुलाई 2025 11:46 IST
ख़ास बातें
  • इस सेल में Apple के कई iPhone मॉडल्स को भी प्राइस में खरीदने का मौका है
  • इसमें विशेष बैंकों के कार्ड्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है
  • एमेजॉन की सेल में कस्टमर्स के लिए EMI और एक्सचेंज ऑफर के भी विकल्प हैं

इस सेल में iPhone 15 का 128 GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट 59,499 रुपये में खरीदा जा सकता है

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की Prime Day Sale चल रही है। इसमें बहुत सी प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इस सेल में Apple के कई iPhone मॉडल्स को भी कम प्राइस में खरीदने का मौका है। इसमें विशेष बैंकों के कार्ड्स से खरीदारी करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। 

इस वर्ष लॉन्च किए गए एपल के एंट्री लेवल iPhone 16e के 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 59,900 रुपये के लॉन्च पर प्राइस के बजाय 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा iPhone 16e का 256 GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट 69,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 60,999 रुपये में उपलब्ध है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI) या ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से इन स्मार्टफोन्स को सेल के प्राइस से भी 1,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। 

इस सेल में iPhone 15 का 128 GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट 59,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन का लिस्टेड प्राइस 69,900 रुपये का है। अगर कस्टमर्स SBI या ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड के जरिए इसे खरीदते हैं तो प्राइस घटकर 58,499 रुपये का हो जाएगा। इस सेल में कस्टमर्स के लिए नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर के विकल्प भी हैं। अगर आप एक नया आईफोन खरीदना चाहते हैं तो यह सेल आपके लिए एक अच्छा मौका है। 

एमेजॉन की प्राइम डे सेल में iPhone पर बेस्ट डील्सः 
Advertisement

 
Model List Price Sale Price (Incl. bank offer)
iPhone 16e (128GB) Rs. 59,900 Rs. 48,999
iPhone 16e (256GB) Rs. 69,900 Rs. 59,999
iPhone 15 (128GB) Rs. 69,900 Rs. 58,499
iPhone 15 Plus (128GB) Rs. 89,900 Rs. 71,490
iPhone 16 Pro Max (256 GB) Rs. 1,44,900 Rs. 1,33,900
iPhone 14 (256GB) Rs. 79,900 Rs. 63,900
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.