50MP कैमरा, 8GB RAM वाला Samsung Galaxy S24 5G हुआ 42 हजार से भी सस्ता

Samsung का पिछले साल का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S24 5G अमेजन पर अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

50MP कैमरा, 8GB RAM वाला Samsung Galaxy S24 5G हुआ 42 हजार से भी सस्ता

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S24 5G में 4000mAh बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy S24 5G में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
विज्ञापन
Samsung का पिछले साल का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S24 5G अमेजन पर अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप कम बजट में इस फोन को अपना बनाना चाहते हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ प्रदान कर रही है। आइए Samsung Galaxy S24 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S24 5G Offers, Price


Samsung Galaxy S24 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 43,580 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह फोन बीते जनवरी, 2025 में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स साइट पर बैंक ऑफर में Federal Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 2,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 41,580 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 41,000 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Samsung Galaxy S24 5G Features, Specifications


Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy S24 में 4000mAh बैटरी दी गई है जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 147 मिमी, चौड़ाई 70.6 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 167 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप के लिए Galaxy S24 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 802.11 एएक्स, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, वाई-फाई डायरेक्ट, 3जी और 4जी शामिल है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, कंपास/ मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • कमियां
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »