• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Free देखें वेब सीरीज़ और शो, Amazon ने लॉन्च किया miniTV वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

Free देखें वेब सीरीज़ और शो, Amazon ने लॉन्च किया miniTV वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

Amazon miniTV प्लेटफॉर्म पर आपको आशीष चंचलानी, प्राजक्ता कोहली, सेजल कुमार और मालविका सीतलानी जैसे कई टॉप YouTube क्रिएटर्स के कॉन्टेंट देखने को मिलेंगे।

Free देखें वेब सीरीज़ और शो, Amazon ने लॉन्च किया miniTV वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

Amazon app में मौजूद है miniTV का बैनर

ख़ास बातें
  • Amazon miniTV एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Amazon शॉपिंग ऐप में उपलब्ध है
  • अमेज़न मिनीटीवी iOS यूज़र्स के लिए भी जल्द ही पेश किया जाएगा
  • मिनीटीवी Amazon Prime Video से है अलग
विज्ञापन
Amazon miniTV को भारत में एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें आप वेब सीरीज़ से लेकर कॉमेडी शो व ब्यूटी और फैशन वीडियो आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। नया मिनीटीवी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए आपको अलग से किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जी हां आप इस सर्विस का इस्तेमाल Amazon शॉपिंग ऐप के जरिए ही कर सकते हैं। हालांकि, यह सर्विस फिलहाल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही ज़ारी की गई है। हालांकि, भले ही यह सर्विस फ्री-ऑफ-कॉस्ट हो, लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर शो देखते वक्त आपको कई विज्ञापन भी देखने पड़ेंगे। अमेज़न होम पेज पर मिनीटीवी बैनर दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप मिनीटीवी के पेज पर जा पहुंचेंगे। इस प्लेटफॉर्म पर आपको आशीष चंचलानी, प्राजक्ता कोहली, सेजल कुमार और मालविका सीतलानी जैसे कई टॉप YouTube क्रिएटर्स के कॉन्टेंट देखने को मिलेंगे। आपको बता दें, अमेज़न से पहले Flipkart ने अपना इन-ऐप वीडयो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Flipkart Video पेश किया था, जिसके नक्शे कदम पर चलते हुए अब अमेज़न ने मिनीटीवी प्लेटफॉर्म पेश किया है।

Amazon miniTV वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Amazon के Prime Video प्लेटफॉर्म से अलग है। सबसे प्रमुख अंतर यह है कि लेटेस्ट सर्विस फ्री-ऑप-कॉस्ट है, जिसके लिए ग्राहकों को किसी प्रकार की राशि नहीं देनी पड़ेगी। हालांकि, प्राइम वीडियो एक अलग ऐप है, जिसके एक्सेस के लिए ग्राहकों को प्राइम मेंबरशिप लेनी पड़ती है जिसके तीन महीने की कीमत 329 रुपये और एक साल की कीमत 999 रुपये है। प्राइम वीडियो पर अमेज़ॅन ओरिजिनल और अन्य एक्सल्यूसिव कॉन्टेंट का एक्सेस प्रदान किया जाता है। वहीं दूसरी ओर मिनीटीवी वेब सीरीज़, कॉमेडी शो, टेक न्यूज़, फूड, ब्यूटी और फैशन वीडियो का क्यूरेटर है, जिसका एक्सेस आपको अमेज़न ऐप के अंदर ही मिल जाता है।  

अमेज़न मिनीटीवी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म केवल अमेज़न ऐप के एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही इस सर्विस को iOS ऐप और मोबाइल वेब के लिए भी पेश किया जाएगा।

Amazon miniTV पर शामिल प्रमुख स्टूडियो की बात करें, तो इसमें TVF, Pocket Aces और लीडिंग कॉमेडियन्स में Ashish Chanchlani, Amit Bhadana, Round2Hell, Harsh Beniwal, Shruti Arjun Anand, Elvish Yadav, Prajakta Koli, Swagger Sharma, Aakash Gupta और Nishant Tanwar आदि शामिल हैं। टेक एक्सपर्ट यूट्यूबर्स की बात करें, तो इसमें Trakin Tech फैशन और ब्यूटी एक्सपर्ट Sejal Kumar, Malvika Sitlani, Jovita George, Prerna Chhabra और ShivShakti आदि शामिल हैं। फूड व रेसिपी शो के लिए अमेज़न मिनीटीवी में Kabita's Kitchen, Cook with Nisha और Gobble की वीडियो मिनीटीवी में शामिल होंगी।

आपको बता दें, ई-कॉमर्स प्रतिद्वंदी कंपनी का भी अपना इन-ऐप वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका नाम है Flipkart Video। इसे साल 2019 में लॉन्च किया गया था, जिसका एक्सेस Amazon miniTV की तरह ही इन-ऐप में ही मौजूद है। इसमें 5,000 टाइटल्स मौजूद है, जिसमें टीवी शो, वेब सीरीज़ और मूवी शामिल हैं। Flipkart Video एंड्रॉयड व आईओएस दोनों यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, जिसमें आपको कई भाषा का सपोर्ट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »