Amazon ने भारत में लॉन्च किया 12 हफ्तों के बैटरी बैकअप वाला Kindle Paperwhite ई-बुक रीडर, जानें कीमत

Amazon Kindle Paperwhite की भारत में कीमत 16,999 रुपये रखी गई है और यह Amazon.in पर खरीद के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2025 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Kindle Paperwhite की भारत में कीमत 16,999 रुपये रखी गई है
  • इस बार डिवाइस में सबसे बड़ा बदलाव 7 इंच के डिस्प्ले के रूप में आया है
  • यह एक बार चार्ज करने पर 12 हफ्ते तक चल सकता है
Amazon ने बुधवार, 29 अप्रैल को भारत में नया Kindle Paperwhite लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट और बेस्ट परफॉर्म करने वाला Kindle Paperwhite मॉडल है। इसमें कई अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं, जैसे कि बड़ी स्क्रीन, स्लिम बॉडी और बेहतर परफॉर्मेंस। नया वर्जन सबसे पहले अक्टूबर 2024 में कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च हुआ था और अब भारत में आधिकारिक तौर पर पेश किया गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि Kindle Scribe या नए एंट्री-लेवल Kindle जैसे मॉडल्स भी भारत में आएंगे या नहीं।

Amazon Kindle Paperwhite की भारत में कीमत 16,999 रुपये रखी गई है और यह Amazon.in पर खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे ई-रीडिंग के उस यूजर बेस के लिए उतारा है, जो ज्यादा बैटरी, बड़ी स्क्रीन और स्मूद एक्सपीरियंस चाहते हैं। Amazon के Kindle Store पर 1.5 करोड़ से ज्यादा ई-बुक्स उपलब्ध हैं, जिनमें हिंदी, मराठी और तमिल जैसी भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं। वहीं Kindle Unlimited यूजर्स को 20 लाख से ज्यादा ईबुक्स का एक्सेस मिलता है और Prime सब्सक्राइबर्स के लिए भी एक लिमिटेड रोटेटिंग सेलेक्शन फ्री में मिलता है।

इस बार डिवाइस में सबसे बड़ा बदलाव 7 इंच के डिस्प्ले के रूप में आया है। यह अब तक के किसी भी Paperwhite में सबसे बड़ा स्क्रीन साइज है और इसका 300 ppi ग्लेयर-फ्री पैनल धूप में भी कागज जैसा रीडिंग एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। इसमें एडजस्टेबल वार्म लाइट और डार्क मोड भी दिया गया है, जिससे किसी भी लाइट कंडीशन में पढ़ना आसान हो जाता है।

डिवाइस अब पहले से पतला और हल्का है। नई बॉडी डिजाइन के साथ इसे एक हाथ से पकड़कर लंबे समय तक पढ़ना आसान होने की उम्मीद है। इसमें अब USB-C चार्जिंग मिलती है और कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 12 हफ्ते तक चल सकता है।
Advertisement

Kindle Paperwhite में अब 16GB इंटरनल स्टोरेज है और यह IPX8 रेटिंग के साथ वॉटरप्रूफ भी है, यानी आप इसे पूल साइड या बाथ में भी बिना डर के इस्तेमाल कर सकते हैं। डिवाइस में X-Ray, Word Wise और इनबिल्ट डिक्शनरी जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं, जिससे यूजर किरदारों या शब्दों के मतलब तुरंत जान सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.