अमेजन फ्रीडम सेल 2019: Samsung Galaxy M30, Redmi Y3 समेत अन्य स्मार्टफोन बिक रहे सस्ते में

Amazon Freedom Sale 2019: अमेजन फ्रीडम सेल 2019 का आगाज़ प्राइम मेंबर्स के लिए हो चुका है, सेल के दौरान हैंडसेट पर मिलने वाले डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के बारे में जानें।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 7 अगस्त 2019 17:27 IST
ख़ास बातें
  • 11 अगस्त तक चलेगी Amazon Freedom Sale 2019
  • SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट
  • Amazon Prime मेंबर्स के लिए शुरू हुई अमेजन फ्रीडम सेल 2019

अमेजन फ्रीडम सेल 2019: Samsung Galaxy M30, Redmi Y3 समेत अन्य स्मार्टफोन बिक रहे सस्ते में

Amazon Freedom Sale 2019: अमेजन फ्रीडम सेल 2019 का आगाज़ प्राइम मेंबर्स के लिए हो चुका है, अन्य ग्राहकों के लिए सेल आज मध्यरात्रि यानी 8 अगस्त से शुरू हो जाएगी। अमेजन सेल में लोकप्रिय मोबाइल फोन, अमेजन डिवाइस, हेडफोन, टीवी और अन्य टेक प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। फ्रीडम सेल 2019 11 अगस्त तक चलेगी, सेल के लिए अमेजन ने SBI बैंक से हाथ मिलाया है। इसका मतलब एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 1,500 रुपये) मिलेगा।

फ्रीडम सेल 2019 में एक्सचेंज ऑफर, बिना ब्याज वाली ईएमआई, Amazon Pay कैशबैक और मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी ऑडियो गियर और अन्य प्रोडक्ट पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अभी यह ऑफर्स केवल प्राइम मेंबर्स तक ही सीमित हैं।
Advertisement
 

Amazon Freedom Sale: स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स

Apple iPhone XR

ऐप्पल आईफोन Xआर अभी सेल के दौरान 50,999 रुपये (एमआरपी 76,900 रुपये) में मिल रहा है। लिमिटेड-पीरियड डील में हैंडसेट के 64 जीबी मॉडल को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज पर 7,700 रुपये तक की छूट मिलेगी। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त 1,500 रुपये का डिस्काउंट भी है।
 

Samsung Galaxy M30

सैमसंग गैलेक्सी एम30 को सेल के दौरान 13,990 रुपये (एमआरपी 16,490 रुपये) में खरीदने का मौका है। गैलेक्सी एम30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसमें सैमसंग एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। फोन में तीन रियर कैमरे और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

Redmi 7 (3 जीबी, 32 जीबी)

Xiaomi का बजट स्मार्टफोन रेडमी 7 भी अमेज़न फ्रीडम सेल 2019 का हिस्सा है। 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,499 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। रेडमी 7 में 6.26 इंच का डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है और इसमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M20 (3 जीबी, 32 जीबी)

सैमसंग गैलेक्सी एम20 का 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,990 रुपये (एमआरपी 11,290 रुपये) में मिल रहा है। गैलेक्सी एम20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले और सैमसंग एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर दिया गया है।
 

Redmi Y3

बजट फोन की बात करें तो रेडमी वाई3 (3 जीबी, 32 जीबी) को अभी सेल में 8,999 रुपये (एमआरपी 11,999 रुपये) में खरीदने का मौका है। रेडमी वाई3 में 6.26 इंच का डिस्प्ले और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

LG W10

एलजी डब्ल्यू सीरीज़ भी डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। एलजी डब्ल्यू10 (3 जीबी, 32 जीबी) 7,999 रुपये (एमआरपी 9,999रुपये ) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। फोन में 6.19 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अधिकतम 7,000 रुपये का डिस्काउंट है।
Advertisement
 

Honor 20i

हॉनर 20आई के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,700 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। फोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और किरिन 710एफ प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
 

Nokia 6.1 Plus

नोकिया 6.1 प्लस फ्रीडम सेल के दौरान अमेज़न पर 10,999 (एमआरपी 18,499 रुपये) रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,700 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। नोकिया ब्रांड के इस हैंडसेट में 5.8 इंच का डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है।
 

Samsung Galaxy M10

सैमसंग गैलेक्सी एम10 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,990 रुपये (एमआरपी 9,290 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,700 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा के साथ एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement
 

OnePlus 7 Pro

अमेज़न इंडिया फ्रीडम सेल के दौरान वनप्लस 7 प्रो के साथ ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हैंडसेट के साथ 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर है जिसके बाद अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट 18,500 रुपये मिलेगा। अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं तो यह एक अच्छी डील साबित हो सकती है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
 

Realme U1

रियलमी यू1 (3 जीबी, 32 जीबी) को 8,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। अगर आप किसी भी माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट करते   हैं तो 1,000 रुपये का अमेजन पे बैलेंस मिलेगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,700 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Freedom Sale

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.