अमेज़न सेलः शाओमी रेडमी 3एस प्राइम, मोटो जी4 प्लस और अन्य फोन मिल रहे हैं सस्ते में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जनवरी 2017 14:11 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया के ग्रेट इंडियन सेल 2017 की शुरुआत हो गई है
  • स्मार्टफोन, एक्सेसरी और अन्य कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक पर छूट
  • अमेज़न इंडिया प्राइम मेंबर के लिए कुछ एक्सक्लूसिव डील भी हैं
अमेज़न इंडिया के ग्रेट इंडियन सेल 2017 की शुरुआत हो गई है। कंपनी इस दौरान कई स्मार्टफोन, एक्सेसरी और अन्य कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक पर छूट दे रही है। अमेज़न इंडिया प्राइम मेंबर के लिए कुछ एक्सक्लूसिव डील भी हैं। सेल में मोटो जी4 प्लस, वनप्लस 3टी, मोटो जी4 प्ले और मोटो एक्स फोर्स जैसे स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है।

सेल में अमेज़न इंडिया प्राइम मेंबर के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर हैं। ऐसा ही एक डील शाओमी रेडमी 3एस प्राइम पर थी। यह शुरुआती घंटों में 8,999 रुपये में उपलब्ध था।

अमेज़न इंडिया प्राइम मेंबर टॉप डील को साधारण यूज़र से 30 मिनट पहले एक्सेस कर पा रहे हैं। अमेज़न ने मुसाफ़िर डॉट कॉम के साथ साझेदारी भी की है। 10 लकी ग्राहकों को यूरोप का मुफ्त ट्रिप दिया जाएगा। वहीं, 10 लकी ग्राहकों को रेनॉ क्विड जीतने का मौका होगा।

ऑफर की बात करें तो मोटो जी4 प्लस का 16 जीबी वेरिएंट 11,499 रुपये में मिल रहा है। हालांकि 32 जीबी वेरिएंट पहले की तरह 13,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, मोटो एक्स फोर्स 32 जीबी की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है। यह आपको 21,999 रुपये में मिल जाएगा। मोटो जी4 प्ले की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। यह 7,999 रुपये में उपलब्ध है। लेनोवो ज़ूक जेड1 हैंडसेट 2,500 रुपये की छूट के साथ 10,999 रुपये में मिल जाएगा।
Advertisement

वनप्लस 3टी की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। अमेज़न इंडिया इस फोन के साथ एक्सचेंज में 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दे रही है। इसके अलावा लेनोवो फैब 2 प्लस भी 1,000 रुपये सस्ता होकर 13,999 रुपये में मिल रहा है। सेल ऑफर में आपको इस फोन के साथ जेबीएल हेडफोन मुफ्त में मिलेगा। अगर आप आईफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आईफोन 5एस का 16 जीबी वेरिएंट 15,999 रुपये में मिल रहा है। आमतौर पर यह 18,749 रुपये में बिकता है।
Advertisement

तीन दिन की सेल के लिए कंपनी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है। 4,999 रुपये से ऊपर की खरीदारी पर बैंक के क्रेडिट या डैबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को कैशबैक मिलेगा। ऐप पर 15 फीसदी और वेबसाइट पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। सर्वाधिक कैशबैक 1,750 रुपये का होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.