Amazon से ऑर्डर किया Rs 400 का माउथवॉश, बदले में मिला 12 हज़ार का Redmi Note 10 स्मार्टफोन

मुंबई की एक ट्रैवल लगेज कंपनी के को-फाउंडर लोकेश डागा (Lokesh Daga) ने ट्विटर के जरिए अपनी पूरी कहानी बयां की।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मई 2021 22:03 IST
ख़ास बातें
  • एक व्यक्ति ने Amazon से 400 रुपये कीमत का माउथवॉश ऑर्डर किया था
  • इसके बदले अमेज़न ने भेजा 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत वाला Redmi Note 10
  • अब रिटर्न पॉलिसी के चलते कंपनी वापस नहीं ले रही है प्रोडक्ट

Amazon समेत कुछ अन्य ई-कॉमर्स दिग्गज अकसर ऐसी गड़बड़ करते रहते हैं

ऑर्डर किया Mobile और डब्बे में मिले ईट, पत्थर या साबुन, ऐसी खबरें आपने बहुत पढ़ी होंगी। लेकिन एक किसमत से धनी व्यक्ति के साथ इसके विपरीत हुआ। दरअसल मुंबई की एक ट्रैवल लगेज कंपनी के सह-संस्थापक (को-फाउंडर) का दावा है कि उन्हें अमेजन इंडिया (Amazon India) ने माउथवॉश के बजाय स्मार्टफोन डिलिवर कर दिया। उन्होंने बाकायदा Redmi Note 10 स्मार्टफोन के बॉक्स की तस्वीर भी साझा की। बता दें कि Redmi Note 10 हाल ही में लॉन्च हुआ था और इसकी शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। हैरानी की बात यह है कि व्यक्ति इस गलत डिलिवरी को वापस भी करना चाहता है, लेकिन अमेजन की पॉलिसी के चलते कंपनी उनसे इस स्मार्टफोन को वापस भी नहीं ले रही है।

मुंबई की एक ट्रैवल लगेज कंपनी के को-फाउंडर लोकेश डागा (Lokesh Daga) ने ट्विटर के जरिए अपनी पूरी कहानी बयां की। लोकेश का कहना है कि उन्होंने Amazon से एक माउथवॉश ऑर्डर किया था, लेकिन बदले में उन्हें Redmi Note 10 मोबाइल फोन का बॉक्स मिला। उन्होंने बताया कि डिलीवर किए गए आइटम पर पैकेज लेबल उसके नाम पर ही था, लेकिन इनवॉइस किसी और के नाम पर थी। लोकेश डागा ने अमेजन को इस बात की खबर ईमेल के जरिए दी ताकि स्मार्टफोन को उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाया जा सके, लेकिन ई-कॉमर्स कंपनी की रिटर्न पॉलिसी (सामान वापस करने की नीति) ऐसा करने की अनुमति नहीं देती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लोकेश डागा द्वारा मंगवाया गया माउथवॉश कंज्यूमेबल प्रोडक्ट कैटेगरी में आता है, जो वापस नहीं किया जा सकता।
 

उनके द्वारा किए गए ट्वीट में ट्विटर यूज़र्स के मीम और फनी रिप्लाई की मानो बाड़ आ गई। एक यूज़र ने उन्हें स्मार्टफोन रखने की सलाह दी और कहा कि वह माउथवॉश नजदीकी स्टोर से खरीद लें।
 

एक यूज़र ने उन्हें फोन को उसे गिफ्ट करने की बात कह दी और इसके बदले उनके लिए एक के बजाय दो माउथवॉश खरीदने का वादा भी किया। इसके बदले लोकेश डागा ने यूज़र को "nice try" लिखा और साथ ही चिंता भी जताई कि जिस व्यक्ति ने यह फोन ऑर्डर किया है, उसके साथ क्या हुआ होगा। ऐसा हो सकता है कि उस व्यक्ति को माउथवॉश मिला हो।
Advertisement
 

एक यूज़र ने अपनी आपबीती बताते हुए लिखा कि अक्टूबर में समान सेलर ने उसे 8,000 रुपये कीमत के Redmi 9 मोबाइल फोन के बदले 199 रुपये का बॉडी स्प्रे भेज दिया था और अमेजन ने उसे रिप्लेसमेंट देने से इनकार कर दिया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon delivery, Amazon Mouthwash incident
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.