Amazon Great Indian Festival Sale: OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की कीमतें हुईं कम

सेल को लेकर कीमत में कटौती बड़ी है। OnePlus 7 की कीमत में 3,000 रुपये और OnePlus 7 Pro के दाम में 4,000 रुपये की कटौती की गई है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 27 सितंबर 2019 13:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर चलते हैं
  • OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को मिल चुका है एंड्रॉयड 10 अपडेट
  • वनप्लस 7 प्रो पॉप-अप कैमरे और तीन रियर कैमरे से लैस है

OnePlus 7 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

OnePlus ने गुरुवार को ही अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 7T से पर्दा उठाया था। इसकी कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। यह 2019 में OnePlus का तीसरा फ्लैगशिप डिवाइस है। इससे पहले कंपनी ने मई महीने में वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो को लॉन्च किया था। Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान इन दोनों हैंडसेट की कीमतों में अस्थाई कटौती की जाएगी। 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाली इस सेल में वनप्लस 7 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट को 29,999 रुपये में बेचा जाएगा। वनप्लस 7 प्रो के शुरुआती वेरिएंट का दाम 44,999 रुपये होगा।

सेल को लेकर कीमत में कटौती बड़ी है। OnePlus 7 की कीमत में 3,000 रुपये और OnePlus 7 Pro के दाम में 4,000 रुपये की कटौती की गई है। पहले इनकी कीमतें क्रमशः 32,999 रुपये और 48,999 रुपये थी। कंपनी ने अभी महंगे वेरिएंट की कीमतों में किए गए बदलाव का खुलासा नहीं किया है। यह उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन मौका है जो सिर्फ कीमत की वजह से इन फोन को नहीं खरीद पा रहे थे। खासकर जब वनप्लस 7टी के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 37,999 रुपये में उतारा गया था।
 

बता दें कि वनप्लस 7 का दाम 32,999 रुपये से शुरू होता है। इस कीमत में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 37,999 रुपये है। 6 जीबी रैम वेरिएंट मिरर ग्रे और मिरर ब्लू रंग में मिलता है। 8 जीबी रैम वेरिएंट मिरर ग्रे और रेड कलर में उपलब्ध है।

वनप्लस 7 प्रो की कीमत भारत में 48,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। हैंडसेट के 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन का सबसे महंगा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसका दाम 57,999 रुपये है।

OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर चलते हैं। इन्हें हाल ही में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिला  था। वनप्लस 7 में वाटरड्रॉप नॉच और दो रियर कैमरे हैं। वनप्लस 7 प्रो पॉप-अप कैमरे और तीन रियर कैमरे से लैस है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • Bad
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7, OnePlus 7 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
  2. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
  2. Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. क्या और महंगे होंगे मोबाइल-लैपटॉप? Samsung समेत कंपनियां बढ़ाएंगी RAM की कीमत
  5. Motorola Edge 70 Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  6. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
  7. iQOO Z11 Lite का टीजर जारी, जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Vivo X300e में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 3C पर हुई लिस्टिंग
  9. मोबाइल ऐप से बंद हुए बैटरी रिक्शा, अब Google और Apple को हटानी होंगी ऐसी ऐप्स
  10. ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.