Amazon Great Indian Festival Sale: इन ऑफर के लिए रहें तैयार

त्योहारी सीज़न शुरू होने वाला है। इस बीच अमेज़न और फ्लिपकार्ट ने अपनी-अपनी सालाना सेल के लिए कमर कस ली है। Amazon की Great Indian Festival 2018 सेल का आगाज़ मंगलवार यानी 9 अक्टूबर को रात 12 बजे होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2018 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Amazon ने OnePlus के साथ साझेदारी की है
  • OnePlus 6 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये हो जाएगी
  • Amazon Great Indian Festival Sale 15 अक्टूबर तक चलेगी
त्योहारी सीज़न शुरू होने वाला है। इस बीच अमेज़न और फ्लिपकार्ट ने अपनी-अपनी सालाना सेल के लिए कमर कस ली है। Amazon की Great Indian Festival 2018 सेल का आगाज़ मंगलवार यानी 9 अक्टूबर को रात 12 बजे होगा। यह सेल 15 अक्टूबर को रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी। हालांकि, अमेज़न प्राइम मेंबर्स मंगलवार को दोपहर 12 बजे से ही सेल का फायदा उठा सकेंगे। Amazon ने इस बीच ऑफर और डिस्काउंट का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा कंपनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

इन सेल में सबसे ज़्यादा मांग स्मार्टफोन की देखने को मिलती है। सेल के दौरान Amazon India से फोन खरीदने वाले सभी ग्राहकों को मोबाइल स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी दी जाएगी। इसके अलावा ग्राहक टोटल डैमेज प्रोटेक्शन प्लान सिर्फ 1 रुपये में खरीद पाएंगे। अमेज़न सेल के दौरान नए ग्राहक अपने पहले ऑर्डर की मुफ्त डिलिवरी पा सकते हैं। इसके लिए प्राइम मेंबरशिप की भी ज़रूरत नहीं होगी।
Advertisement

Amazon ने OnePlus के साथ साझेदारी की है। सेल में OnePlus 6 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये हो जाएगी। इस सेल में वनप्लस 6 के सभी वेरिएंट को 5,000 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। इस ऑफर को OnePlus 6T के लॉन्च से जोड़कर देखा जा रहा है।

आइए अब आपको स्मार्टफोन ऑफर के बारे में बताते हैं। Honor 7X को 9,999 रुपये, Huawei P20 Lite को 15,999 रुपये, Vivo Y83 को 13,990 रुपये, Moto G5S Plus को 9,999 रुपये, Honor Play को 18,999 रुपये, Huawei Nova 3i को 17,990 रुपये और Samsung Galaxy S9 को  42,990 रुपये में बेचा जाएगा। Redmi 6A को फ्लैश सेल में बेचा जाएगा। हालांकि, यह अपनी पुरानी कीमत 5,999 रुपये में ही उपलब्ध होगा। Vivo V9 Pro को पहली बार उपलब्ध कराया जाएगा, 17,990 रुपये में। Realme 1 और Redmi Y2 के ऑफर का भी खुलासा किया गया है।
Advertisement

अमेज़न सेल में 89 रुपये की शुरुआती कीमत से मोबाइल एक्सेसरी उपलब्ध होंगे। पावर बैंक की शुरुआती कीमत 399 रुपये होगी। हेडफोन की कीमत  299 रुपये से ही शुरू होगी।
Advertisement

सेल में अमेज़न ब्रांड के अपने प्रोडक्ट जैसे ईको स्मार्ट स्पीकर्स, फायर टीवी स्टिक और अमेज़न किंडल भी सेल का हिस्सा होंगे।

अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की बात करें तो अमेज़न ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल में लैपटॉप 55,000 रुपये तक के डिस्काउंट पर मिलेंगे। कैमरा बिना ब्याज वाले ईएमआई के विकल्प के साथ उपलब्ध होंगे। Mi TV Pro सीरीज़ पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। प्राइम मेंबर्स के लिए इन स्मार्ट टीवी की सेल 9 अक्टूबर को रात 9 बजे आयोजित होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Sale, Amazon Great Indian Festival Sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.