• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon Great Indian Festival 2019: अमेजन सेल में OnePlus 7 Pro, Galaxy M30 समेत कई स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट

Amazon Great Indian Festival 2019: अमेजन सेल में OnePlus 7 Pro, Galaxy M30 समेत कई स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट

Amazon Great Indian Festival Sale: अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में OnePlus 7 Pro, iPhone XR, Samsung Galaxy M30 और Xiaomi Redmi 7 समेत कई स्मार्टफोन बिकेंगे सस्ते में।

Amazon Great Indian Festival 2019: अमेजन सेल में OnePlus 7 Pro, Galaxy M30 समेत कई स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट

Amazon Great Indian Festival 2019: अमेजन सेल में OnePlus 7 Pro पर मिलेगी छूट

विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival Sale: अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष है। सेल से पहले Amazon ने खुलासा कर दिया है कि आखिर कौन-कौन से स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ बेचे जाएंगे। Amazon Sale में मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन तक सभी हैंडसेट कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। OnePlus 7 Pro, iPhone XR, Samsung Galaxy M30 और Xiaomi Redmi 7 समेत कई अन्य ब्रांड के फोन पर छूट मिलेगी।
 

Amazon Great Indian Festival 2019: अमेजन सेल में स्मार्टफोन पर ऑफर्स

सबसे पहले बात फ्लैगशिप स्मार्टफोन की। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आईफोन Xआर, वनप्लस 7 प्रो, OnePlus 7, Samsung Galaxy Note 9 और Oppo Reno 2 को कम कीमत पर बेचा जाएगा। अभी ऐप्पल iPhone XR के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये है। वहीं वनप्लस 7 की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये और वनप्लस 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 48,999 रुपये है।
 
bvli53bg

Amazon Great Indian Festival Sale: अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आगाज़ 29 सितंबर से
Photo Credit: Amazon India

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये है लेकिन यह हैंडसेट भी कम दाम पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Huawei Mate 20 Pro अभी 54,900 रुपये में अमेजन पर लिस्ट है, लेकिन यह हैंडसेट भी डिस्काउंट के साथ Amazon Sale में बेचा जाएगा।

अब बात मिड-रेंज स्मार्टफोन की। सैमसंग गैलेक्सी एम30 अभी 13,990 रुपये में अमेजन पर बेचा जाता है लेकिन अमेजन सेल में यह हैंडसेट भी कम दाम पर उपलब्ध कराया जाएगा। Oppo K3 और Xiaomi Mi A3 की शुरुआती कीमत अभी क्रमश: 16,990 रुपये और 12,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान ग्राहकों को हैंडसेट पर शानदार डील मिलेगी।

रेडमी 7 एक बजट स्मार्टफोन है जो अभी 7,499 रुपये में उपलब्ध है लेकिन इस स्मार्टफोन को भी छूट के साथ बेचा जाएगा। Amazon धीरे-धीरे डील्स से पर्दा उठा रही है, 24 सितंबर यानी आज शाओमी स्मार्टफोन पर डील्स और डिस्काउंट का पता चलेगा। वहीं, दूसरी ओर Samsung, Oppo और Vivo स्मार्टफोन पर 25 सितंबर को ऑफर्स के बारे में पता चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »