Amazon Great Indian Festival Sale: प्राइम मेंबर के लिए शानदार ऑफर

अमेज़न ने अपने प्राइम सब्सक्राइबर के लिए बुधवार दोपहर को स्पेशल डील के साथ ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत कर दी है। प्राइम मेंबर के लिए चुनिंदा डील मिलना शुरू हो गईं हैं। और हमने स्मार्टवॉच, स्मार्टफोन और बड़े स्क्रीन वाले टीवी पर मिल रहीं कुछ ख़ास डील चुनी हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 सितंबर 2017 16:37 IST
अमेज़न ने अपने प्राइम सब्सक्राइबर के लिए बुधवार दोपहर को स्पेशल डील के साथ ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत कर दी है। प्राइम मेंबर के लिए चुनिंदा डील मिलना शुरू हो गईं हैं। और हमने स्मार्टवॉच, स्मार्टफोन और बड़े स्क्रीन वाले टीवी पर मिल रहीं कुछ ख़ास डील चुनी हैं। अमेज़न सेल ऑफर के तहत मोबाइल फोन पर मिलने वाले अधिकतर ऑफर गुरुवार को ही उपलब्ध होंगे। फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, एचडीएफसी बैंक क्रेडि और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। 5,000 रुपये की न्यूनतम खरीदारी करने पर अधिकतम 1,500 रुपये की छूट मिलेगी। यह कैशबैक आपके अकाउंट में 24 दिसंबर 2017 तक आ जाएगा।

इसके अलावा आप अमेज़न पे बैलेंस के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं। अमेज़न अपने प्राइम सब्सक्राइबर को चुनिंदा अप्लायंसेज पर 4,000 रुपये तक कै कैशबैक ऑफर कर रही है। अगर आप एक एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर या एक वॉशिंग मशीन खरीदते हैं जिस पर यह ऑफर लागू होता है, तो आपको अमेज़न पे बैलेंस के जरिए भुगतान करने पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। जानें अमेज़न प्राइम मेंबर को मिल रहीं डील के बारे में

शाओमी मी मैक्स 2 64 जीबी
मी मैक्स 2 64 जीबी अभी अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर 14,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। मी मैक्स 2 में एक 6.44 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। और यह 12 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट और 4 जीबी रैम है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। इस कीमत में ये स्पेसिफिकेशन वाज़िब लगते हैं।
Advertisement

कीमत: 14,999 रुपये (एमआरपी- 16,999 रुपये)
लिंक: अमेज़न

Advertisement
अमेज़न फायर टीवी स्टिक
फायर टीवी स्टिक की मदद से आप अपने आम बड़े स्क्रीन टीवी को एक स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं। अमेज़न इस डिवाइस पर 500 रुपये की छूट दे रही है और प्राइम ज्वॉइन करने पर 499 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। यानी कैशबैक के बाद आप फायर टीवी स्टिक को करीब 3,000 रुपये (एमआरपी 3,999 रुपये) में खरीद सकते हैं। फायर टीवी स्टिक को किसी भी टीवी से एचडीएमआई पोर्ट के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। एंड्रॉयड फायर टीवी स्टिक में यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, एनडीटीवी जैसे एंड्रॉयड ऐप इंस्टॉल किए जा सकते हैं।
Advertisement

कीमत:  3,499 रुपये (एमआरपी- 3,999 रुपये)
लिंक:  अमेज़न

Advertisement
लेनोवो आइडियापैड 14-इंच लैपटॉप
अगर आप एक पतली बॉडी वाले लैपटॉप की तलाश में हैं तो लेनोवो आइडियापैड 14 इंच आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। अभी 34,990 रुपये (एमआरपी- 45,090 रुपये) में मिल रहे इस लैपटॉप में 14 इंच डिस्प्ले है और इसमें सातवीं जेनरेशन इंटेकल कोर आई3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4 जीबी रैम है। लैपटॉप में 1 टीबी हार्ड ड्राइव दी गई है और यह विंडोज़10 पर चलता है।

कीमत: 34,990 रुपये (एमआरपी- 45,090 रुपये)
लिंक: अमेज़न

टीसीएल 49 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी
टीसीएल 49 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी अभी अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए 26,990 रुपये (एमआरपी- 30,990 रुपये)0 में उपलब्ध है। इस एलईडी टीवी में एचडीएमआई और दो यूएसबी पोर्ट हैं। यह टीवी 18 महीने की मैन्युफैक्चरर वारंटी के साथ आता है और इसे टीसीएल के रीप्रेज़ेटेटिव द्वारा इंस्टॉल किया जाता है।

कीमत: 26,990 रुपये (एमआरपी- 30,990 रुपये)
लिंक:  अमेज़न

सैमसंग 43 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी
सैमसंग 43 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 35,990 रुपये (एमआरपी- 48,900 रुपये) में मिल रहा है। इस टीवी में तीन एचडीएमआई पोर्ट और एक सिंगल यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसें दो बिल्ट-इन स्पीकर हैं।

कीमत: 35,990 रुपये (एमआरपी- 48,900 रुपये)
लिंक: अमेज़न

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 2 42 एमएम स्पेस ग्रे
अमेज़न ने अपनी ऐप्पल वॉच सीरीज़ 2 42एमएम की कीमत 28,999 रुपये (एमआरपी- 34,900 रुपये) है। यह डील अभी सिर्फ प्राइम मेंबर के लिए ही है। वॉच सीरीज़ 2 बिल्ट-इन जीपीएस से लैस है और इसमें एस2 डुअल-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह वॉचओएस 3 पर चलती है जिसे वॉचओएस 4 पर अपग्रेड किया जा सकता है। सीरीज़ 2 में एक ज़्यादा चमकदार ओलेड रेटिना डिस्प्ले है जो पहली जेनरेशन की ऐप्पल वॉच से दोगुनी ज़्यादा चमकदार है।

कीमत: 28,999 रुपये (एमआरपी- 34,900 रुपये)
लिंक: अमेज़न
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.