Amazon Sale का हुआ आगाज़, मोबाइल फोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर

बुधवार को रात 12 बजे से अमेज़न सेल की शुरुआत हो गई है। बता दें कि त्यौहारी मौसम के दौरान कंपनी की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का यह दूसरा चरण है। यह सेल 8 अक्टूबर, रविवार तक चलेगी और सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज़्यूमर ड्यूरेबल, फैशन, होम एंड किचन समेत कई दूसरी कैटेगरी के लगभग 10 करोड़ प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2017 12:27 IST
बुधवार को रात 12 बजे से अमेज़न सेल की शुरुआत हो गई है। बता दें कि त्यौहारी मौसम के दौरान कंपनी की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का यह दूसरा चरण है। यह सेल 8 अक्टूबर, रविवार तक चलेगी और सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज़्यूमर ड्यूरेबल, फैशन, होम एंड किचन समेत कई दूसरी कैटेगरी के लगभग 10 करोड़ प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी। अमेज़न सेल में सिटी क्रेडिट और डेबिट कार्ड (न्यूनतम 3,000 रुपये की खरीदारी, अधिकतम 2,000 रुपये कैशबैक) के साथ खरीदारी पर कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अमेज़न पे बैलेंस (अधिकतम 450 रुपये) और नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दिए जा रहे हैं। स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी जैसे लोकप्रिय प्रोडक्ट पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे।

मोबाइल फोन पर अमेज़न सेल ऑफर
Advertisement
अभी चल रही सेल में अमेज़ स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत और कवर व पावरबैंक जैसी एक्सेसरी पर 80 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। इस सेल में अमेज़न एक्सक्लूसिव  के तौर पर 160 स्मार्टफोन और 100 से ज़्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स उपलब्ध होंगे।

अमेज़न सेल पर मिलने वाली टॉप डील की बात करें तो वनप्लस 3टी 24,999 रुपये (एमआरपी 29,999 रुपये), सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो 18,990 रुपये (एमआरपी 25,200 रुपये) और मोटो जी5 प्लस 12,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा मोटो जी5एस प्लस 64 जीबी वेरिएंट 15,999 रुपये (एमरपी 16,999 रुपये), सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो 6,490 रुपये (एमआरपी 7,990 रुपये), हॉनर 6एक्स 64 जीबी 12,999 रुपये (एमआरपी 13,999), सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो 7,590 रुपये (एमआरपी 9,490 रुपये), कूलपैड कूल 1 स्मार्टफोन 8,999 रुपये (एमआरपी 11,999 रुपये) और 10.or G 4 जीबी रैम 12,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) में मिलेंगे।
Advertisement

ब्लैकबेरी कीवन (36,990 रुपये), हॉनर 8 प्रो (26,999 रुपये), सैमसंग गैलेक्सी ए5 (17,990 रुपये) और इनफोकस टर्बो 5 प्लस (8,499 रुपये) अमेज़न सेल में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और इन पर दी जाने वाली छूट का अभी खुलासा नहीं किया गया है। नोकिया 6 ओपन सेल में मिलेगा जबकि दूसरे लोकप्रिय हैंडसेट लेनोवो के8 नोट, शाओमी रेडमी 4, सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और एलजी क्यू6 पर भी छूट मिलेगी। अमेज़न ने जियो और वोडाफोन के साथ साझेदारी की है जिसके तहत चुनिंदा स्मार्टफोन पर 90 जीबी और 75 जीबी तक का अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

अमेज़न सेल में टीवी, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक पर ऑफर
Advertisement
अमेज़न सेल ऑफर में टीवी पर भी शानदार ऑफर हैं। बीपीएल स्टेलर 32 इंच एचडी रेडी स्मार्ट एलईडी टीवी 10,000 रुपये की छूट के साथ 14,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि ओरिजिनल कीमत 24,990 है। वहीं बड़े स्क्रीन वाले टीवी (39 इंच या ज़्यादा) 20,000 रुपये से कम में उपलब्ध होंगे और 32 इंच टीवी 10,000 रुपये से कम कीमत में मिलेंगे। इस सेल में सभी ब्रांड के टीवी पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। लैपटॉप की बात करें तो 20,000 रुपये की छूट दी जा रही है और एक्सचेंज ऑफर भी है। कोर आई5 प्रोसेसर के अलावा कोर आई3 चिप और 1 टीबी एचडीडी वेरिएंट सेल में कम कीमत में मिलेंगे जबकि गेमिंग लैपटॉप पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेंगे।

वहीं स्टोरेज डिवाइस पर भी 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। सीगेट 1 टीबी हार्ड ड्राइव 3,899 रुपये (एमआरपी 7,999 रुपये) में मिलेगी। इसी तरह सैनडिस्क अल्ट्रा 32 जीबी माइक्रोएसडी मेमोरी कार्ड 639 रुपये (1,290 रुपये) में खरीद सकते हैं। किंडल पेपरव्हाइट 8,499 रुपये (10,999 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है और इस पर 5,000 रुपये की कीमत के ऑफर भी हैं। गेमिंग कंसोल पर भी 1,800 रुपये की छूट भी मिलेगी। पीसी एक्सेसरी और हेडफोन व स्पीकर पर भी 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। लेनोवो योगा टैब 3 एंड्रॉयड टैबलेट 9,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है जबकि लेनोवो 13000 एमएएच पावरबैंक 2,999 रुपये की जगह 999 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

अमेज़न गिफ्ट कार्ड की बात करें तो 2,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड 1,800 रुपये में खरीदा जा सकता है। अमेज़न सेल ऑफर में प्राइम ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव डील भी मिलेंगी। जैसे कि फायर टीवी स्टिक खरीदने पर अमेज़न पे बैलेंस में 499 रुपये कैशबैक, जबकि 3,999 रुपये में 500 रुपये की और छूट मिलेगी। इसका मतलब है कि फायर टीवी स्टिक की प्रभावी कीमत 2,999 रुपये में उपलब्ध होगी। इसी तरह, प्राइम मेंबर को फिटबिट चार्ज 2 10,499 रुपये (30 प्रतिशत छूट के साथ) में जबकि शेनाइज़र एचडी 598 एसआर 8,999 रुपये (59 प्रतिशत छूट) में उपलब्ध होगा। इसके अलावा बीपीएल 55-इंच फुल एचडी एलईडी टीवी खरीदने पर बीपीएल 32-इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी मुफ्त मिलेगा।
Advertisement

इसके अलावा सभी वियरेबल पर 40 प्रतिशत छूट, हेल्थकेयर पर 50 प्रतिशत छूट, वीडियो गेम पर 60 प्रतिशत छूट और ऑफिस सप्लाई पर 40 प्रतिशत छूट मिलेगी। अमेज़न बेसिक्स प्रोडक्ट पर सेल में 60 प्रतिशत तक छूट मिलेगी जबकि टैबलेट पर 45 प्रतिशत तक सस्ते मिलेंगं। अमेज़न 499 रुपये से कम कीमत में कई डील भी ऑफर कर रही है। सिर्फ ऐप पर ही रात 8 बजे से 12 बजे के बीच गोल्डन डील मिलेंगी और एक हाफ प्राइस स्टोर भी सेल के दौरान आायोजित किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.