Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की Early Bird Deals में 6 स्मार्टफोन्स की ऑफर कीमत सामने आई है। लिस्ट में itel, Lava, Tecno और iQOO के फोन शामिल हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale में 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals रिवील
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 को लेकर Early Bird Deals सामने आने लगी हैं। इस बार स्मार्टफोन सेगमेंट में कई बजट और मिड-रेंज फोन पर ऑफर देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इन डील्स में itel Zeno 100 Lite की कीमत सिर्फ ₹7,199 से शुरू हो रही है, जबकि Lava Bold N4 Lite और Lava Bold N2 भी ₹10 हजार से कम और उसके आसपास के बजट में मिल रहे हैं। इसके अलावा Tecno Pop X 5G, iQOO Z10 Lite 5G और Redmi 17 5G जैसे फोन भी लिस्ट में शामिल हैं। वहीं लिस्ट में सबसे महंगा फोन iQOO Neo 10 है, जिसकी Early Bird ऑफर कीमत ₹41,999 बताई गई है। आइए जानते हैं इन सभी फोन्स पर मिलने वाली डील और खास स्पेक्स।
सबसे सस्ते फोन के तौर पर itel Zeno 100 Lite है, जिसकी Early Bird ऑफर कीमत ₹7,199 है। फोन में 6.56-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Unisoc T7100 प्रोसेसर के साथ 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह Android 15 Go Edition पर चलता है।
यहां से खरीदें: itel Zeno 100 Lite (ऑफर्स के बाद ₹7,199)
इसके बाद Lava Bold N4 Lite है, जिसकी Early Bird कीमत ₹7,649 है। इसमें 6.56-इंच का डिस्प्ले, 3GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलता है। फोन में Unisoc 9863A प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और यह Android 16 Go Edition पर चलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
यहां से खरीदें: Lava Bold N4 Lite (ऑफर्स के बाद ₹7,649)
Lava Bold N2 5G की Early Bird ऑफर कीमत ₹8,729 है। इसमें 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज का बेस मॉडल मिलता है। कैमरे में 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है और फोन Android 16 पर चलता है।
यहां से खरीदें: Lava Bold N2 5G (ऑफर्स के बाद ₹8,729)
Tecno Pop X 5G को Early Bird डील में ₹14,249 में खरीदा जा सकेगा। इसमें 6.78-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 Ultimate प्रोसेसर, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह Android 16 पर चलता है।
यहां से खरीदें: Tecno Pop X 5G (ऑफर्स के बाद ₹14,249)
iQOO Z10 Lite 5G की Early Bird कीमत ₹15,999 रखी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 50MP Sony AI कैमरा, 1000 निट्स हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले और IP64 रेटिंग भी दी गई है। इसमें 5G कनेक्टिविटी के साथ 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कंपनी के मुताबिक फोन 15W चार्जिंग सपोर्ट करता है।
यहां से खरीदें: iQOO Z10 Lite 5G (ऑफर्स के बाद ₹15,999)
लिस्ट में सबसे ऊपर iQOO Neo 10 है, जिसकी Early Bird कीमत ₹41,999 है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 7,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
यहां से खरीदें: iQOO Neo 10 (ऑफर्स के बाद ₹41,999)
Amazon ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, फैशन, होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी में ऑफर्स मिलेंगे। सेल के दौरान SBI Credit और Debit Card से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। SBI कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी यह ऑफर लागू होगा। इसके अलावा Prime मेंबर्स को 10% तक एक्स्ट्रा बचत मिल सकती है। Amazon की ओर से No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर, Buy More Save More, Exchange Mela और Amazon Combos जैसे ऑफर्स भी सेल का हिस्सा होंगे।
नोट: ऊपर दी गई फोन की कीमतें Early Bird ऑफर प्राइस हैं और बेस मॉडल के लिए हैं। ये सभी कीमतें बैंक ऑफर या दूसरे फायदे लागू होने के बाद हैं और समय के साथ इनमें बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।